अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल (Golden Temple) में एक बार फिर नया विवाद हो गया. यहां मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना (Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana) के तहत पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे. इस दौरान कई श्रद्धालु मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर वाले पहचान-पत्र पहने हुए थे, जिसे हटाने के निर्देश दिए गए. यह निर्देश श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश करने से पहले दिया गया.
SGPC ने CM मान की तस्वीर वाले पहचान पत्र पर आपत्ति जताई
गोल्डन टेंपल में मौजूद SGPC के स्वयंसेवकों ने इन पहचान पत्रों पर कड़ी आपत्ति जताई. उनका कहना है कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंथ दोखी घोषित किया जा चुका है, इसलिए उनकी तस्वीर वाले पहचान पत्र पहनकर गुरु घर में प्रवेश नहीं किया जाना चाहिए. इसके बाद श्रद्धालुओं के गले से पहचान पत्र उतरवा गए. बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने रविवार को पंथिक सभा बुलाई है, ताकि उस वायरल वीडियो के बाद की स्थिति पर चर्चा की जा सके.
CM मान के वीडियो वायरल होने के बाद विवाद
इस पूरे घटनाक्रम को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और मुख्यमंत्री के बीच चल रहे हालिया तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, बीते 15 जून को सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था अकाल तख्त साहिब ने एक कथित आपत्तिजनक वीडियो में झूठ बोलने के मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान को ‘गुरु द्रोही' और ‘खालसा पंथ विरोधी' घोषित कर दिया था.
ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: कांग्रेस की नई टीम में जगह नहीं मिलने पर मनीष तिवारी नाराज, बोले - हुनर ही कमी बन गई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं