विज्ञापन

IAS सौम्या झा के एक्शन के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गरजे बुलडोजर, अवैध होटल-ढाबे और दुकानें ध्वस्त

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हाल ही में हुए भीषण हादसे के बाद आईएएस सौम्या झा एक्शन मोड में हैं. दौसा प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया है.

IAS सौम्या झा के एक्शन के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गरजे बुलडोजर, अवैध होटल-ढाबे और दुकानें ध्वस्त
दौसा कलेक्टर IAS सौम्या झा का एक्शन.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे के बाद दौसा प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर दी. राजस्थान के दौसा में एक्सप्रेसवे पर 38 स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए. पुलिस, प्रशासन और एनएचएआई की संयुक्त कार्रवाई में सड़क किनारे बने अवैध होटल, ढाबे और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को जेसीबी और बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है. यह सबकुछ IAS सौम्या झा के आदेश के बाद हो रहा है. दरअसल, हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. उस हादसे के दौरान साइन बोर्ड की चूक समेत कुछ खामियां सामने आई थीं, जिस पर खुद दौसा कलेक्टर सौम्या झा ने संज्ञान लिया. उनके मुताबिक, जयपुर-अजमेर मार्ग पर लगे साइन बोर्ड अस्पष्ट होने के चलते एक बस और ट्रेलर के बीच भिड़ंत हो गई थी. इस टक्कर में कुल 8 लोगों ने जान गंवाई. इसके बाद से ही दौसा प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान भी शुरू कर दिया है. 

दौसा कलेक्टर ने पकड़ी थी साइन बोर्ड वाली गलती

दौसा जिला कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि हाईवे पर लगे अस्पष्ट साइन बोर्ड और दिशा सूचक ऐरो का नहीं होना इस बड़ी दुर्घटना की मुख्य वजह रही. जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर सही दिशा समझ नहीं पा रहे थे. इसी वजह से चालकों को भ्रम हो रहा है और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं. इसी के साथ अतिक्रमण वाली जगहों को भी चिह्नित किया जा रहा और कार्रवाई की जा रही है. ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके. 

एक्सप्रेसवे पर अवैध अतिक्रमण ने प्रशासन की बढ़ाई चिंता

राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे के आसपास अवैध अतिक्रमण प्रशासन का चिंता बना हुआ है. प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अतिक्रमण ना करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करने में जुटी हुई है.

प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करने में जुटी हुई है.

पुलिस प्रशासन और NHAI की टीम कार्रवाई में जुटी

जयपुर रेंज के आईजी आईपीएस राहुल प्रकाश और दौसा एसपी पीयूष दीक्षित (आईपीएस) के निर्देशन टीम गठित की गई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा के सुपरविजन में पूरे जिले के थानाधिकारी और एनएचएआई की टीम कार्रवाई को अंजाम दे रही है. अब तक अभियान के दौरान नांगल राजावतान थाना क्षेत्र में 12, पापड़दा में 9, राहुवास में 7, लालसोट में 6, बांदीकुई में 2, कोलवा में 1 तथा झांपदा में 1 अवैध अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए हैं.  

यह भी पढ़ेंः राजस्थान कांग्रेस के 50 नेताओं की संगठन से विदाई तय! आलाकमान से हरी झंडी, नई टीम की तैयारी में जुटे डोटासरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS Saumya Jha, Bulldozer Action, Delhi Mumbai Expressway, Rajasthan News, Dausa News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com