विज्ञापन
This Article is From May 04, 2021

Gold Price Today : सोने-चांदी हुए मंहगे, रुपए में गिरावट से उछले दाम, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price, 4th May 2021: वैश्विक बाजार में कीमतों में सुधार और रुपए में गिरावट के चलते सोने-चांदी के दामों में तेजी आई है. आखिरी काराबोरी सत्र में गोल्ड-सिल्वर की फ्यूचर कीमतों में भी तेजी आई है.

Gold Price Today : सोने-चांदी हुए मंहगे, रुपए में गिरावट से उछले दाम, चेक करें लेटेस्ट प्राइस
Gold Prices today: सोने-चांदी के दामों तेजी दर्ज, वायदा कीमतें भी उछलीं.
नई दिल्ली:

वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार और रुपये के मूल्य में गिरावट से स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का दाम 310 रुपये की तेजी के साथ 46,580 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है. पिछले दिन के कारोबार में सोना 46,270 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

चांदी भी 580 रुपये की तेजी के साथ 67,429 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 66,849 रुपये पर बंद हुई थी.

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान रुपया 24 पैसे की गिरावट के साथ 74.33 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे चला गया था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,777 डालर प्रति औंस हो गया वहीं चांदी मामूली लाभ के साथ 26.06 डालर प्रति औंस पर बोली गई.

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत में मजबूती रही जिससे यहां सोने में तेजी आई. कॉमेक्स में सोने का भाव 1,777 डॉलर प्रति औंस हो गया.' उन्होंने कहा कि डॉलर के कमजोर होने से सर्राफा कीमतों में सुधार हुआ.

वायदा कीमतों में भी आई तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 424 रुपये की तेजी के साथ 47,161 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 424 रुपये यानी 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,161 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें 10,558 लॉट के लिये कारोबार हुआ.

वहीं चांदी में मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 762 रुपये की तेजी के साथ 69,128 रुपये प्रति किलो हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 762 रुपये यानी 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,128 रुपये प्रति किलो हो गया. इस वायदा अनुबंध में 8,778 लॉट के लिये सौदे किये गये. वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.16 डालर प्रति औंस हो गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price Today, Gold-silver Price Update, Latest Gold Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com