Gold-Silver Price Updates : सोने के दामों में बुधवार को थोड़ी उछाल दिख रही है. ग्लोबल बाजार में निवेशक यूएस फेडरल रिजर्व मीटिंग के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जिसका असर बाजार पर पर दिख रहा है. आज शुरुआती कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त फ्यूचर गोल्ड में 36 रुपए की बढ़त आई थी और धातु 48,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. पिछले कारोबारी सत्र में सोना प्रति 10 ग्राम पर 48424 पर बंद हुआ था. स्पॉट गोल्ड में 2 फीसदी की गिरावट आई थी और गोल्ड 1,361.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था. 17 मई के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है.
वहीं, जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में 227 रुपये या 0.32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी और धातु 71,475 प्रति किलोग्राम के रेट पर चल रहा था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि मंगलवार को डॉलर में मजबूती आने से सोने के दामों में उछाल आए थे. कल सोना 303 रुपए बढ़ गया और 48,424 या 1855 डॉलर के लेवल पर क्लोज हुआ था.
22kt और 24kt सोने की कीमत
Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,859, 8 ग्राम पर 38,872, 10 ग्राम पर 48,590 और 100 ग्राम पर 4,85,900 चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 47,590 पर बिक रहा है.
अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,640 और 24 कैरेट सोने की कीमत 51,790 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,590 और 24 कैरेट सोना 48,590 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,770 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,400 रुपए हैं. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,850 और 24 कैरेट 50,010 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं