विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2019

गोवा में नए CM का फ्लोर टेस्ट आज, फाइव स्टार रिसॉर्ट में ले जाए गये बीजेपी के विधायक

गोवा की नई बीजेपी सरकार को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना है. बीजेपी के पास अपने सहयोगियों की मदद से बहुमत के लिए ज़रूरी 19 सीटों से ज़्यादा का आंकड़ा है.

Also Read in
गोवा में नए CM का फ्लोर टेस्ट आज, फाइव स्टार रिसॉर्ट में ले जाए गये बीजेपी के विधायक
गोवा में आज बहुमत परीक्षण होगा.
  • गोवा में आज फ्लोर टेस्ट होगा
  • बीजेपी के बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा है
  • बीजेपी विधायकों को रिसॉर्ट में ले जाया गया है
नई दिल्ली:

गोवा की नई बीजेपी सरकार को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना है. बीजेपी के पास अपने सहयोगियों की मदद से बहुमत के लिए ज़रूरी 19 सीटों से ज़्यादा का आंकड़ा है. ऐसे में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की नई सरकार के लिए फ़्लोर टेस्ट की राह आसान है. बताया जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट से पहले बीजेपी के विधायकों को एक पाइव स्टार रिसॉर्ट में ठहराया गया है. आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर के अचानक निधन के बाद प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) गोवा के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Goa) बन गए हैं. प्रमोद सावंत ने (Pramod Sawant) रात 2 बजे राज्यभवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनियता की शपथ ली. प्रमोद सावंत  (Pramod Sawant News) को गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. प्रमोद सावंत (Pramod Sawant News) के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली. MGP के सुदिन धवलिकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के विजय सरदेसाई डिप्टी सीएम बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: प्रमोद सावंत बने गोवा के सीएम, जानिए- इस डॉक्टर और किसान के बारे में सब कुछ

सोमवार देर रात आयोजित समारोह में प्रमोद सावंत और दो डिप्टी सीएम के अलावा 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शपथ समारोह से पहले प्रमोद सावंत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे निभाने की मेरी पूरी कोशिश रहेगी. मैं जो भी कुछ हूं मनोहर पर्रिकर की वजह से ही हूं. उन्होंने ही मुझे राजनीति में लाया और उन्हीं के बदौलत मैं गोवा विधानसभा का स्पीकर बना. आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का कैंसर की बीमारी से जूझते हुए 63 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया था. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Dies) अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे. बताया जाता है कि गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत मनोहर पर्रिकर के बेहद करीबी हैं. 

VIDEO: आज मैं जो कुछ भी हूं सिर्फ मनोहर पर्रिकर की वजह से हूं- प्रमोद सावंत​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa, Goa Floor Test, Pramod Sawant, Pramod Sawant Goa, Manohar Parrikar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com