गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर आज लंबे समय बाद सचिवालय पहुंचे. जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. तस्वीरों में पर्रिकर बेहद ही कमज़ोर दिख रहे हैं. पर्रिकर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं और पिछले साल फ़रवरी से उनका इलाज चल रहा है. इससे पहले सीएम पर्रिकर निर्माणाधीन 2 पुलों का निरीक्षण करने पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं. उनके नाक में ड्रिप लगी थी और किसी के सहारे चलते दिखे. तस्वीर में मनोहर पर्रिकर काफी कमजोर नजर आ रहे थे. सर्जरी के बाद 63 वर्षीय गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर 14 अक्टूबर से अपने घर पर थे और आराम कर रहे थे. 14 अक्टूबर के बाद वो पहली बार घर के बाहर आए थे. मंगलवार को भी मनोहर पर्रिकर काफी कमजोर नजर आ रहे थे और सीढ़ियों में उनको सहारा देकर चढ़ाया गया. सचिववालय पहुंचने के बाद वहां उनको स्वागत और सहयोगियों की ओर से उन्हें गुलदस्ता भेंट किया गया.

Goa: Chief Minister Manohar Parrikar held meeting with his cabinet colleagues and officials at the state secretariat in Porvorim. pic.twitter.com/bwPBdpkq4V
— ANI (@ANI) January 1, 2019
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
मनोहर पर्रिकर मोदी सरकार की कैबिनेट में भी रह चुके हैं जहां उनके पास रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी थी. लेकिन गोवा विधानसभा चुनाव के बाद उनको सरकार बनाने के लिए राज्य में भेज दिया गया और वह मुख्यमंत्री बन गए. इसी बीच उनके बीमार होने की खबर आने लगीं और पेट में कैंसर के इलाज के लिए उन्हें विदेश जाना पड़ा.
(ब्रिज का निरीक्षण करते गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं