विज्ञापन

संबंध बनाए, अश्‍लील वीडियो... गोवा पार्षद के बेटे की करतूत से हड़कंप, पुलिस ने लगाई POCSO की धाराएं

गोवा के कुर्चोरेम में यौन शोषण मामले में पार्षद के बेटे सोहम नाइक को पुलिस ने चार दिन की कस्टडी में लिया. सोहम नाइक पर POCSO, IPC और IT एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जांच में नाबालिगों के शोषण की आशंका है.

संबंध बनाए, अश्‍लील वीडियो... गोवा पार्षद के बेटे की करतूत से हड़कंप, पुलिस ने लगाई POCSO की धाराएं
  • गोवा के कुर्चोरेम इलाके में कथित यौन शोषण मामले में आरोपी सोहम सुशांत नाइक को चार दिन की पुलिस कस्टडी मिली है
  • पुलिस ने सोहम के खिलाफ POCSO एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है
  • स्थानीय लोगों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले में कार्रवाई शुरू की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कुर्चोरेम:

गोवा के कुर्चोरेम इलाके में सामने आया कथित यौन शोषण मामला अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है. इस मामले में आरोपी कुर्चोरेम म्युनिसिपल काउंसिल के पार्षद के बेटे सोहम सुशांत नाइक को अदालत ने 4 दिन की पुलिस कस्टडी (PC) में भेज दिया है. पुलिस ने अब सोहम के खिलाफ दर्ज मामले में POCSO की धाराएं भी जोड़ दी हैं. सोहम सुशांत नाइक को जब अदालत से पुलिस स्‍टेशन लाया गया, तो लोगों का गुस्‍सा सातवें आसमान पर दिखा. पुलिस ने जैसे ही सोहम को कार से बाहर निकाला, तो उसे मारने के लिए टूट पड़े.    

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे केस की शुरुआत उस वक्त हुई, जब इलाके में यह बात फैलने लगी कि आरोपी सोहम नाइक युवतियों के साथ निजी संबंध बनाकर उनके वीडियो रिकॉर्ड करता था. आरोप है कि इसके बाद वह इन वीडियो को अपने दोस्तों को दिखाता था और इसे लेकर शेखी बघारता था. धीरे-धीरे यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया, लेकिन शुरुआती दौर में पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ गया.

जनता सड़कों पर उतरी, तब हुई गिरफ्तारी

पुलिस की कथित सुस्ती से नाराज होकर कुर्चोरेम के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. बड़ी संख्या में लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे और तब तक वहीं डटे रहे, जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई. जनता के इस दबाव के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोहम नाइक को गिरफ्तार किया.  

अब जुड़ीं बेहद सख्त धाराएं

जांच आगे बढ़ने के साथ ही पुलिस ने इस मामले में और गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं. अब आरोपी के खिलाफ- POCSO एक्ट की धारा 8, 12 और 15(2),गोवा चिल्ड्रेन एक्ट की धारा 8(2),IPC की धारा 294 (अश्लील हरकतें), IT एक्ट की धारा 67A (अश्लील वीडियो बनाना और प्रसारित करना) जैसी सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है. POCSO एक्ट का जुड़ना इस बात की ओर इशारा करता है कि इस मामले में नाबालिगों के शोषण की आशंका भी सामने आई है, जो इसे और गंभीर बना देता है.

ये भी पढ़ें :- गुरुग्राम: बर्थडे पार्टी में 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, शराब के नशे में फ्लैट पर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कस्टडी में होगी गहन पूछताछ

अदालत द्वारा 4 दिन की पुलिस कस्टडी मिलने के बाद अब पुलिस आरोपी से गहराई से पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं. कितनी लड़कियां इस मामले में प्रभावित हुईं? क्या वीडियो सिर्फ दिखाए गए या कहीं शेयर भी किए गए? क्या इस पूरे मामले में और लोग भी शामिल हैं? इन सवालों के लिए डिजिटल डिवाइस और मोबाइल डेटा की भी जांच की जा रही है.


पीड़ितों से आगे आने की अपील

यौन उत्‍पीड़न के इस केस के सामने आने के बाद पुलिस और सामाजिक संस्था ‘बैलांचो एकवल्ट' ने पीड़ितों और उनके परिवारों से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ितों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. किसी भी तरह की सामाजिक या कानूनी परेशानी से बचाने के लिए संवेदनशीलता बरती जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें :- रांची के BIT मेसरा को सुप्रीम कोर्ट का झटका, छात्र की मौत के मामले में माता-पिता को देना होगा 20 लाख का मुआवजा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com