विज्ञापन

कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विवादित ऐड हुआ वापस, ट्रोलिंग के बाद कंपनी का फैसला

जूलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन का राखी वाला विवादित ऐड वापस ले लिया है. कंपनी का पूरा बयान सामने आया है, जिसमें उसने विज्ञापन को लेकर अपनी सफाई पेश की है.

कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विवादित ऐड हुआ वापस, ट्रोलिंग के बाद कंपनी का फैसला
Kriti Sanon Raksha Bandhan ad controversy
नई दिल्ली:

जूलरी ब्रांड GIVA ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का राखी वाला ऐड वापस ले लिया है. ट्रोलिंग के बाद कंपनी का पूरा बयान सामने आया है. एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को जूलरी कंपनी GIVA ने वापस ले लिया है.कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि हमें भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों का पूरा सम्मान है. एक ब्रांड के तौर पर हम हमेशा अपने पूरे परिवार के साथ ऐसे उत्साहवर्धक माहौल का जश्न मनाते हैं और इस मौके पर हम अपने पालतू पशुओं के लिए भी प्यार और जश्न का इजहार करना चाहते थे. अगर हमारे विज्ञापन से समाज के किसी भी वर्ग की भावनाओं को कोई चोट पहुंची हो तो यह हमारा ऐसा कोई मकसद न हो. इसी सम्मान का ध्यान रखते हुए हम सभी मीडिया से अपना ऐड वापस ले रहे हैं. 

कृति सेनॉन ने जूलरी ब्रांड जीवा के लिए रक्षाबंधन का स्पेशल ऐड शूट किया था. ये विज्ञापन आते ही सोशल मीडिया में सुर्खियां बन गया. अभिनेत्री की ड्रेसिंग सेंस और कुत्ते को राखी बांधने तक पर सवाल उठने लगे.

इस ऐड में कृति सेनन ऑफ व्हाइट कलर के कपड़ों में दिख रही हैं. उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी. ऐड रिलीज होते ही सोशल मीडिया ट्रोलिंग शुरू हो गई. बहुत से यूजर्स का मानना ​​था कि भारत के त्योहार से जुड़े कैंपेन के लिए यह पोशाक सही नहीं थी. कंगना रानौत ने इंस्टाग्राम पर कहा कि महिलाओं को अपनी पसंद की पोशाक पहनने की आजादी है.उन्हें कुछ मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए. कृति सेनॉन के लुक की ओर इशारा उन्होंने किया था.

कृति सेनन के इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं.  एक आलोचक ने लिखा, लोग किस युग में वापस जा रहे हैं. शुरुआत कपड़ों से हो रही है.बॉलीवुड में ऐसे लोगों की भरमार है, जिन्हें हिंदू परंपरा, रीति-रिवाजों में भरोसा नहीं है. वो सिर्फ लोकप्रियता के लिए दिखावा करते हैं. आजादी का मतलब नियम कायदों को ताक पर रखना नहीं है. 

वहीं कृति ने अपने जवाब में कहा था, किसी महिला के कपड़ों से उसकी संस्कृति को लेकर सम्मान को नहीं आंका जाना चाहिए. उन्होंने लिखा, त्योहारों की सही भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि भावनाओं और परंपरा में होती है. रक्षाबंधन सुरक्षा और प्यार का प्रतीक है. मैं अपनी बहन को भी राखी बांधती हूं. हम एक-दूसरे की हिफाजत करने और ख्याल रखने का वादा करते हैं. एक-दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी आयु की प्रार्थना करते हैं. हमारे लिए यह प्यार और प्रार्थना हमारे जीवों तक भी जाती है, क्योंकि वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GIVA, Kriti Sanon, Rakhi Advert, Rakshabandhan, Ad Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com