विज्ञापन

रामायण के लक्ष्मण ने फल बेचने वाली से बंधवाई राखी, कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर कहा- मर्दों की मर्दानगी नारी की रक्षा करने में है 

रामायण एक्टर सुनील लहरी ने रक्षाबंधन पर पोस्ट शेयर किया. जहां एक तरफ उन्होंने कृति सेनन के राखी एड की निंदा की तो वहीं अपनी मुंहबोली बहन से मिलवाया. 

रामायण के लक्ष्मण ने फल बेचने वाली से बंधवाई राखी, कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर कहा- मर्दों की मर्दानगी नारी की रक्षा करने में है 
रामायण एक्टर सुनील लहरी ने रक्षाबंधन पोस्ट किया शेयर, फल वाली से बंधवाई राखी
नई दिल्ली:

दूरदर्शन की रामायण में लक्ष्मण के किरदार के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया. क्लिप में वह अपनी बहन से राखी बंधवाते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन खास बात यह है कि वह उनकी सगी बहन नहीं बल्कि वह जिनसे फल खरीदते हैं. उनसे राखी बंधवाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अन्य वीडियो में वह कृति सेनन के विवादित रक्षाबंधन विज्ञापन पर भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

फल बेचने वाली से बंधवाई राखी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो में सुनील लहरी राखी बंधवाते और अपनी बहन से मिलवाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं रक्षाबंधन का महत्व बताते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मिलिये मेरी नई बहन से, इनका भाई नहीं है, इन्होने मुझे अपना भाई बनाने का अनुरोध किया है, इनका नाम सोनम है, कई सालों से मैं इन् से फल खरीदता हूं, रिश्ते खून के ही नहीं, आदर और सम्मान के भी होते हैं. इस वीडियो की फैंस तारीफ कर रहे हैं और रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश पर बरसी हनुमान जी की कृपा, 23वें दिन ओपनिंग से 9150 % कमाए ज्यादा

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर दिया रिएक्शन

इसके अलावा सुनील लहरी ने अन्य वीडियो में कृति सेनन के रक्षाबंधन पर विवादित विज्ञापन में रिवीलिंग कपड़े पहनने पर भी रिएक्शन दिया. वह जहां एक्ट्रेस पर भड़के तो वहीं एड का बहिष्कार किए जाने की भी तारीफ की. उन्होंने वीडियो में कहा, प्रणाम दोस्तों हमारे त्योहार हमारे पर्व या फेस्टिवल हम जो चाहें कह लें, इनके साथ हमारी भावनाएं, रिश्ते, संस्कार जुड़े हैं. इनका सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है. जैसे कि पिछले दिनों एक रक्षाबंधन के विज्ञापन को एकजुट होकर जिस तरह बहिष्कार किया, उसका मैं सम्मान करता हूं. हम सब मर्दों की मर्दानगी नारी की रक्षा करने में है. हम सबको उनका रक्षक होना चाहिए, भक्षक नहीं. वह सम्माननीय हैं, पूजनीय हैं.'

सुनील लहरी की फैंस कर रहे तारीफ

वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमारे त्यौहार हमारी संस्कृति और भावनाएं हैं पिछले दिनों एकजुट होकर रक्षाबंधन के विज्ञान का जो बहिष्कार किया वो सम्मान्निय है, रक्षाबंधन के पावन पर्व की आप सभी को शुभ कामनाएं और बधाई. इस वीडियो पर लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 1971 में आई वो फिल्म, जिसके 5 के 5 गाने हैं सदाबहार, मुकेश, मन्ना डे, लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन की आवाज ने बनाया एवरग्रीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RAmayan, Doordarshan, Sunil Lahiri, Tv News, Kriti Sanon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com