- गिरिराज सिंह ने कहा - विपक्ष फैला रहा है अफवाह
- गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर भी साधा निशाना
- कहा - मुस्लिमों को भड़का रहे हैं ओवैसी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश भर में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोमवार को न्जूय एजेंसी ANI से कहा कि विपक्ष जानबूझकर देश में माहौल खराब करने की कोशिशों में जुटा है. इस दौरान उन्होंने ओवैसी को लेकर भी टिप्पणी की. सिंह ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी देश देश को मुसलमानों को भड़का रहे हैं. गिरिराज सिंह का यह बयान ओवैसी के बिहार के किशनगंज में हुई सभा के बाद आया है. इस सभा में ओवैसी ने लोगों से अपील की थी कि वह देश के संविधान को बचाने के लिए एक साथ आएं और सरकार के इस कानून का विरोध करें.
CAB के बहाने गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर हमला, कहा - देश विभाजन के लिए नेहरू और कांग्रेस...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर हमला किया हो. कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि इस देश में जो काम मुगल, और अंग्रेज नहीं कर पाए वो काम ये लोग करना चाहते हैं. वह चाहते हैं कि देश का बंटवारा किया जाए.और इसके लिए वह देश में गृह युद्ध भी कराना चाहते हैं. खास बात यह है कि गिरिराज सिंह की यह टिप्पणी गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के ठीक बाद आई थी. अमित शाह ने भी टुकड़े-टुकड़े गिरोह को लेकर गुरुवार को बयान दिया था.. उन्होंने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है. उन्होंने गुरुवार को एक समारोह में कहा था कि दिल्ली की टुकड़े-टुकड़े गैंग को सबक सीखाया जाना चाहिए. अमित शाह ने दिल्ली के कड़कड़डूमा में DDA ईस्ट दिल्ली हब के उद्घाटन समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला.
BJP सांसद गिरिराज सिंह का फोन उनके संसदीय क्षेत्र में चोरी, प्राथमिकी दर्ज
शाह ने कहा था कि करीब 60 महीने होने को आए हैं केजरीवाल जी को मुख्यमंत्री बने, आज से पहले ये सारे वादे पूरे क्यों नहीं किए. अभी भी ये वादे पूरे नहीं होने वाले हैं, सिर्फ विज्ञापन देकर ये लोगों को झांसा दे रहे हैं. इन्होंने जीवन में सिर्फ विरोध करने और धरना देने का काम किया है.केजरीवाल जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा गरीब लोगों को इसलिए नहीं पहुंचाया, क्योंकि उस योजना के आगे प्रधानमंत्री नाम जुड़ा है. केजरीवाल जी ने भले ही काम नहीं होने दिया.
गिरिराज सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने को लेकर कह दी यह बड़ी बात...
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी या ओवैसी पर हमला बोला हो. कुछ समय पहले ही उन्होंने बहुत तीखी टिप्पणी करते हुए गांधी परिवार को निशाना बनाया था. गिरिराज सिंह ने कहा था कि ''उधार का सरनेम लेने से कोई गांधी नहीं होता, कोई देशभक्त नहीं बनता. देशभक्त होने के लिए रगों में शुद्ध हिंदुस्तानी रक्त चाहिए.'' बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि "वीर सावरकर तो सच्चे देशभक्त थे.''
गिरिराज सिंह का गांधी परिवार पर हमला, कहा- उधार का सरनेम लेने से कोई 'गांधी' नहीं होता
बिहार के बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने किसी का नाम लिए बिना गांधी परिवार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट में कहा था कि ''वीर सावरकर तो सच्चे देशभक्त थे...उधार का सरनेम लेने से कोई गांधी नहीं होता, कोई देशभक्त नहीं बनता..देशभक्त होने के लिए रगों में शुद्ध हिंदुस्तानी रक्त चाहिए. वेश बदलकर बहुतों ने हिंदुस्तान को लूटा है अब यह नहीं होगा.'' गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं उनकी बेटी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीर भी लगाई है. उन्होंने लिखा था कि ''यह तीनों कौन हैं?? क्या यह तीनों देश के आम नागरिक हैं??''.
VIDEO: गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं