गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक से एक सोसाइटी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सोसाइटी लिफ्ट के भीतर दो लोगों के बीच जमकर लात-घूसे चले. यह बवाल सोसायटी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (AOA) को लेकर हुआ. लिफ्ट के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई. गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है.
लिफ्ट के अंदर भिड़ गए, खूब चले लात-घूसे
जानकारी के अनुसार, मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के जीएस-7 सोसाइटी का है. बुधवार शाम करीब 7.46 बजे लिफ्ट में दो लोगों के बीच मारपीट और कहासुनी हुई. बताया जा रहा है कि AOA विवाद को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. मारपीट करने वाले लोगों की पहचान प्रह्लाद कुमार और दीपक चोपड़ा के रूप में हुई है. दोनों ही AOA के पदाधिकारी रह चुके हैं. दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था.
Ghaziabad: Crossings Republik की GH-7 सोसाइटी की लिफ्ट में मारपीट। 👊 pic.twitter.com/GJCPeGApNu
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) July 15, 2026
पुलिस ने दर्ज किया मामला
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रहलाद ने दीपक के ऊपर पहले हमला किया. इसके बाद दोनों लिफ्ट में ही भिड़ गए. पुलिस ने दीपक की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है.
क्या बोली गाजियाबाद पुलिस?
वेवसिटी की डीसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि 15 जुलाई को समय करीब 8.30 बजे थाना क्रोसिंग रिपब्लिक पर यह सूचना प्राप्त हुई कि जी एच-7 सोसाइटी के अन्दर वादी दीपक चोपड़ा के साथ एक व्यक्ति प्रह्लाद कुमार के द्वारा मारपीट की गई है. इस सूचना पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए वादी से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. वादी का मेडिकल करा लिया गया है. प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का बदला नाम, अब 'रामसेतु' कहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं