विज्ञापन

ई-चालान जमा करने को लेकर UP ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ऐसे करें भुगतान

उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने अपने X हैंडल से हाल ही में एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों को ई-चालान जमा करने के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों को इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

ई-चालान जमा करने को लेकर UP ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ऐसे करें भुगतान
यूपी ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी
Photo Credit: NDTV

अगर आपके वाहन पर भी कोई ई-चालान आया है तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. राज्य में ई-चालान (E-Challan) भुगतान को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए यूपी ट्रैफिक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की हिदायत देते हुए, केवल आधिकारिक और प्रामाणिक माध्यमों से ही चालान जमा करने की अपील की है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ट्रैफिक चालान जमा करने के लिए किन माध्यमों का इस्तेमाल करें.

थर्ड पार्टी ऐप्स का न करें इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया और लोगों को बताया कि ई-चालान जमा करते समय सतर्क रहें. साथ ही किसी भी थर्ड पार्टी ऐप जैसे Car Info, CARS24, Park+ आदि के माध्यम से ई-चालान जमा न करें. 

क्या हैं थर्ड पार्टी ऐप से चालान भरने के नुकसान?

  • थर्ड पार्टी ऐप्स से चालान जमा करने पर आमतौर पर अतिरिक्त शुल्क के नाम पर ज्यादा पैसे लिए जाते हैं.
  • थर्ड पार्टी ऐप्स से चालान जमा होने में ज्यादा समय लगता है.
  • थर्ड पार्टी ऐप्स में पेमेंट फंस सकता है और रिफंड पाना भी मुश्किल हो सकता है.
  • आमतौर पर थर्ड पार्टी ऐप्स पर आपकी निजी जानकारी सुरक्षित नहीं रहती है.

केवल इन माध्यमों से करें चालान जमा

वाहन के ई-चालान जमा करने के लिए हमेशा परिवहन पोर्टल https://echallan.parivahan.gov.in/, सरकारी ऐप mParivahan का ही इस्तेमाल करें. इसके अलावा आप निकटतम जनपद यातायात पुलिस कार्यालय में भी जमा करा सकते हैं.

यूपी ट्रैफिक पुलिस की लोगों से अपील

उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है ई-चालान का हमेशा सुरक्षित भुगतान करें और समय पर चालान का निस्तारण करें. इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करें और चालान आने की नौबत ही न आने दें.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में लेक के सामने मिलेगा लग्जरी घर, LDA की लेक व्यू अपार्टमेंट्स योजना में रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, जानें कैसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें: मेरठ, लखनऊ, आगरा, वाराणसी...कई शहरों में घर और प्लॉट की होगी ई-नीलामी, यूपी आवास परिषद की बड़ी पहल, ऐसे करें आवेदन

लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
सब एडिटर
गुरुत्व राजपूत, वर्तमान में एनडीटीवी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और यूटिलिटी, आस्था और जरा हटके से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. गुरुत्व पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Traffic Police, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com