विज्ञापन

मालदीव स्पीडबोट हादसे में बाल-बाल बचे रेमंड MD गौतम सिंघानिया, मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह अब भी लापता

मालदीव में एक भीषण स्पीडबोट हादसे में रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया बाल-बाल बचे, लेकिन लहरों के बीच मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह समेत अन्य दोस्त लापता हैं. मुंबई में सिंघानिया का इलाज जारी है.

मालदीव स्पीडबोट हादसे में बाल-बाल बचे रेमंड MD गौतम सिंघानिया, मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह अब भी लापता
  • मालदीव के वी फेलिधू तट पर स्पीडबोट हादसे में रेमंड ग्रुप के CMD गौतम सिंघानिया बाल-बाल बचे हैं
  • इस हादसे में कुल सात लोग सवार थे जिनमें ब्रिटेन, रूस की महिलाएं और भारत के पांच पुरुष शामिल थे
  • हादसे के बाद एक रूसी महिला और चार भारतीय पुरुष सहित पांच लोग समुद्र में लापता हो गए हैं

मालदीव के वी फेलिधू तट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. रेमंड ग्रुप के CMD गौतम सिंघानिया एक भयानक स्पीडबोट हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं. हादसे में 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें भारतीय और विदेशी नागरिक शामिल हैं. लापता लोगों में देश के मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह भी शामिल हैं. फिलहाल सिंघानिया का मुंबई में इलाज चल रहा है, वहीं समंदर में जिंदगी की तलाश जारी है.

मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह की तलाश जारी

इस हादसे में सिंघानिया की जान तो बच गई, लेकिन उनके साथ गए दो अन्य भारतीय अभी भी लापता हैं. लापता होने वालों में मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह का नाम भी शामिल है. फिलहाल समंदर में लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है. इस हादसे में एक अन्य यात्री, बेंगलुरु के मणिक भीमसेन भारद्वाज भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा?

यह हादसा मालदीव के वी फेलिधू के पास शुक्रवार तड़के हुआ, जब पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट अचानक पलट गई. पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बोट पर कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें ब्रिटेन और रूस की दो महिलाएं और भारत के पांच पुरुष शामिल थे. हादसे के दौरान एक रूसी महिला और चार भारतीय पुरुषों सहित कुल 5 लोग समंदर की लहरों में बह गए.

बाल-बाल बचे गौतम सिंघानिया, मुंबई में चल रहा इलाज

गौतम सिंघानिया को इस हादसे के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है. उनके प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल मुंबई में उनका इलाज चल रहा है. प्रवक्ता ने बयान में कहा, 'हम आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं और प्रभावित दोस्तों की सलामती के लिए प्रार्थना करते हैं.'

यह भी पढ़ें: रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया हादसे में हुए घायल, मालदीव में फेलिधू के पास पलटी स्पीडबोट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Singhania, Gautam Singhania Injured, Maldives Speedboat Accident, Maldives Speedboat, Rally Driver Hari Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com