- गौतम अदाणी ने अपनी शादी की 40वीं वर्षगांठ पर पत्नी प्रीति के साथ केदारनाथ धाम में भगवान शिव की पूजा की.
- उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रीति को अपनी सफलता का आधार बताते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.
- अदाणी ने महादेव से देश की प्रगति, समृद्धि और शक्ति के लिए प्रार्थना की और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मांगी.
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी आज अपनी शादी की 40वीं वर्षगांठ पर पत्नी प्रीति के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे. वहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की है. तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन ने उन्होंने प्रीति को अपनी हर सफलता का आधार बताया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गौतम अदाणी ने कहा,"आज का दिन मेरे लिए विशेष है, एक ओर विश्व श्रमिक दिवस है और दूसरी ओर मेरे विवाह की 40वीं वर्षगांठ.
प्रीति का साथ मेरी हर सफलता में एक विनम्र आधारः गौतम अदाणी
इस पावन अवसर की शुरुआत मैंने अपनी जीवनसंगिनी प्रीति के साथ केदारनाथ धाम में भगवान महादेव के दर्शन और आशीर्वाद से की. एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा- "चार दशकों की इस यात्रा में, प्रीति का साथ मेरे लिए केवल जीवन का संबल नहीं, बल्कि हर चुनौती में एक शांत शक्ति और हर सफलता में एक विनम्र आधार रहा है, इसके लिए मैं हृदय से उनका आभारी हूं."

पत्नी प्रीति अदाणी के साथ केदारनाथ में गौतम अदाणी.
अदाणी समूह के चेयरमैन ने आगे लिखा- हमने महादेव से प्रार्थना की कि वह हमारे देश को निरंतर प्रगति, समृद्धि और शक्ति प्रदान करें, और हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा दें.
वर्ल्ड लेबर डे पर गौतम अदाणी की नई पहल
दूसरी ओर वर्ल्ड लेबर डे पर गौतम अदाणी ने अपनी नई पहल ‘अपनी बात, अपनों के साथ' की घोषणा भी की. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- आज, विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर, मैं अदाणी परिवार के अपने 4 लाख से अधिक साथियों से जुड़ने के लिए एक नई पहल, ‘अपनी बात, अपनों के साथ' की शुरुआत कर रहा हूं.
आज का दिन मेरे लिए विशेष है, एक ओर विश्व श्रमिक दिवस है और दूसरी ओर मेरे विवाह की 40वीं वर्षगांठ।
— Gautam Adani (@gautam_adani) May 1, 2026
इस पावन अवसर की शुरुआत मैंने अपनी जीवनसंगिनी प्रीति के साथ केदारनाथ धाम में भगवान महादेव के दर्शन और आशीर्वाद से की।
चार दशकों की इस यात्रा में, प्रीति का साथ मेरे लिए केवल जीवन… pic.twitter.com/J3yW5tsK1d
यह अदाणी परिवार के लोगों से जुड़ने का एक प्रयासः गौतम अदाणी
अदाणी समूह के चेयरमैन ने बताया कि यह मेरे लिए केवल एक औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि अदाणी परिवार में सभी से दिल से जुड़ने का एक प्रयास है. इस पहल के माध्यम से, मैं समय-समय पर अपने विचार, अपने अनुभव और अपनी सीख साझा करूंगा और उतनी ही विनम्रता से सीखने का प्रयास भी करूंगा.
आप सभी का विश्वास और साथ ही मेरी ताकतः अदाणी
अदाणी ने आगे कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब अदाणी परिवार के लाखों सदस्य एक-दूसरे के सहयोगी बनकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ेंगे, तब हम सिर्फ परियोजनाएं ही नहीं बनाएंगे, बल्कि विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अपना विनम्र योगदान भी दे सकेंगे. आप सभी का विश्वास और साथ ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है.
यह भी पढ़ें - गौतम अदाणी ने अक्षय तृतीया पर तरंगा जैन मंदिर में की पूजा, पत्नी प्रीति अदाणी भी थी साथ
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं