विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2023

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कोर्ट में आज पेशी, रिमांड की मांग करेगी पुलिस

दिल्ली की एक अदालत ने हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नाई को अवैध हथियार आपूर्ति मामले में दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की चार दिन की हिरासत में भेज दिया था.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कोर्ट में आज पेशी, रिमांड की मांग करेगी पुलिस
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)

देशभर में खूब सुर्खियां बटोर रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नाई की हिरासत आज खत्म हो रही है. अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच एक्सटॉर्शन के एक मामले में आज साकेत कोर्ट में बिश्नोई को पेश कर उसकी रिमांड की मांग करेगी. दिल्ली की एक अदालत ने हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नाई को अवैध हथियार आपूर्ति मामले में दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की चार दिन की हिरासत में भेज दिया था.

पुलिस ने अदालत से कथित हथियार तस्कर मुकुंद सिंह से 25 पिस्तौलों की बरामदगी से जुड़े एक मामले में बिश्नोई से हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी. मुकुंद सिंह ने ही लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गिरोह को हथियारों एवं गोला बारूद की आपूर्ति की थी. पुलिस ने अदालत में कहा कि आरोपी बिश्नोई से गहन पूछताछ की जरूरत है, ताकि उसके गिरोह के उन सदस्यों की पहजान की जा सके, जिन्हें हथियार एवं गोलाबारूद बेचा जाना था.

पुलिस ने कहा कि अपने विरोधियों एवं अन्य का सफाया करने की बिश्नोई गिरोह की साजिश का पता लगाने के लिए भी यह पूछताछ जरूरी है. दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि बिश्नोई का मुकुंद सिंह से आमना-सामना कराये जाने की जरूरत है. मुकुंद सिंह इस मामले में पहले से ही हिरासत में है.

ये भी पढ़ें : "मुझे लगता है मेरा आईफोन 'टैप' किया गया": अमेरिका में राहुल गांधी

ये भी पढ़ें : झारखंड CM हेमंत सोरेन की पार्टी पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में होगी शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangster Lawrence Bishnoi, Delhi Court, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com