विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे पर सामान्य रूप से चल रहा है ट्रैफिक, तेज बारिश में नहीं रुका यातायात

गंगा एक्सप्रेसवे ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है. बयान के मुताबितक भारी बारिश की वजह से पूरे एक्सप्रेसवे पर केवल एक जगह पानी लगा.लेकिन इससे भी ट्रैफिक नहीं रुका.

गंगा एक्सप्रेसवे पर सामान्य रूप से चल रहा है ट्रैफिक,  तेज बारिश में नहीं रुका यातायात
नई दिल्ली:

गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है. यह एक्सप्रेसवे इस समय पूरी तरह से काम कर रहा है. इस तरह की खबरे आई थीं कि इस एक्सप्रेसवे पर पानी लग गया है. लेकिन एक्सप्रेसवे प्रशासन ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा है कि एक जगह को छोड़कर कहीं भी पानी नहीं लगा है. प्रशासन का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से सामान्य बनी हुई है.

गंगा एक्सप्रेसवे पर कैसा है ट्रैफिक

गंगा एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट मैनेजर आर एस मिश्र की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एक्सप्रेसवे पूरी तरह क्रियाशील है. बयान में कहा गया है कि उन्नाव में एक रैंप को छोड़कर कहीं भी जलभराव की घटना नहीं हुई है. बयान के मुताबिक  लगातार हो रही अत्यधिक और असामान्य बारिश के बावजूद गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह क्रियाशील है. एक्सप्रेसवे पर यातायात का संचालन सामान्य रूप से हो रहा है.बयान में कहा गया है कि पूरे एक्सप्रेसवे पर कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं है, केवल एक विशेष रैंप पर जलभराव की स्थिति सामने आई है.

इस समय हो रही बारिश सामान्य बारिश नहीं है. अतिवृष्टि के कारण अनेक स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है. उक्त रैंप के समीप हाईटेंशन बिजली की लाइन की ऊंचाई अपेक्षाकृत कम होने की वजह से भी जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित हुई है। बयान में कहा गया है कि एजेंसी ने हाईटेंशन लाइन को स्थानांतरित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक समन्वय और कार्रवाई की जा रही है. मानसून खत्म होने के बाद इस हाईटेंशन बिजली की लाइन को हटाए जाने की संभावना है.

बयान में कहा गया है कि गंगा एक्सप्रेसवे की टीम पूरी तरह मुस्तैद है और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे यातायात का सुरक्षित और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके.

ये भी पढ़ें: LPU में रेप हुआ या नहीं, हॉस्टल रूम की 3 लड़कियों ने किया इनकार, फिर बोला दबाव में दिया बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganga Expressway, UP News, Ganga Expressway Airstrip
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com