पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस की एक 20 वर्षीय महिला उसके गांव के ही चार लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार और बेरहमी से पिटाई के बाद एक सरकारी अस्पताल की आईसीयू में उसके मौत से लड़ रही है. महिला अनुसूचित जाति समुदाय से है, जबकि सभी चार आरोपी एक तथाकथित उच्च जाति से हैं.
जिस अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया है वहां के डॉक्टरों का कहना है कि महिला के पूरे शरीर में कई फ्रैक्चर हैं और उसकी जीभ भी कट गई है. डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत बेहद गंभीर है और उसे दिल्ली में स्थानांतरित करने की आवश्यकता हो सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उन पर सामूहिक बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है, और उन्हें जेल भेज दिया है. हालांकि, महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में उनकी मदद नहीं की और मामले पर गुस्सा जताने के बाद कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोप से इनकार किया है. कथित तौर पर यह घटना 14 सितंबर को जिले के एक गांव में हुई, जो दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर है.
यह भी पढ़ें- यूपी : नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
महिला के भाई ने एनडीटीवी को बताया, “मेरी मां, बहन और बड़े भाई कुछ घास लेने के लिए एक खेत में गए थे. मेरा भाई घास की एक बड़ी गठरी के साथ पहले घर गया, जबकि मेरी मां और बहन ने उन्हें काटना जारी रखा. जहां वे थी, उसके दोनों ओर बाजरे की फसल थी. जल्द ही, दोनों महिलाएं एक दूसरे से थोड़ी दूर हो गईं. चार-पांच लोग पीछे से आए, उन्होंने मेरी बहन के दुपट्टे को उसके गले में डाल दिया और उसे बाजरे के खेतों के भीतर खींच लिया. "
महिला के भाई ने कहा, 'मेरी मां को एहसास हुआ कि वह गायब थी और वह उसकी तलाश में गई. मेरी बहन बेहोश पाई गई.उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया था. पुलिस ने शुरू में हमारी मदद नहीं की, उन्होंने त्वरित कार्रवाई नहीं की. उन्होंने चार-पांच दिनों के बाद कुछ कार्रवाई की."
यह भी पढ़ें- लखीमपुर के बाद गोरखपुर में किशोरी से रेप, सिगरेट से दागा शरीर, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा
उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले में तेजी से कार्रवाई की. हाथरस के पुलिस अधिकारी प्रकाश कुमार ने यूपी पुलिस द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो बयान में कहा, "हमने जल्द ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और एक बार हम तीन अन्य आरोपियों के नाम प्राप्त करने में कामयाब रहे, हमने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया. हम जल्द ही जांच पूरी करेंगे और एसपी ने जिला जज से मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने का अनुरोध किया है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं