गांधीनगर में कांग्रेस की किसान रैली के दौरान पुलिस ने अर्जुन मोडवाडिया और शकर सिंह वाघेला सहित कई नेताओं को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस राज्य में नए सिंचाई कानून का विरोध कर रही है।
गांधीनगर:

इस कानून के मुताबिक किसानों को अपने खेत में बोरवेल लगाने या कुआं खोदने के लिए भी लाइसेंस लेना होगा। नहर से पानी खींचने पर गिरफ़्तारी और जुर्माना तक हो सकते हैं।
कांग्रेस ने इसे काला कानून और किसान विरोधी कानून बताते हुए इसका विरोध कराने के लिए गांधीनगर में किसान रैली का आयोजन किया था। रैली में विधानसभा की ओर कूच करने की कोशिश के बाद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गांधीनगर, कांग्रेस की किसान रैली, शंकर सिंह वाघेला, अर्जुन मोडवाडिया, सिंचाई कानून, Gandhinagar, Kisan Rally, Congressmen Arrested, Irrigation Law