ISRO ने 'गगनयान मिशन' की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च कर दी है. इसके साथ ही भारत ने स्पेस सेक्टर में एक नया इतिहास रच दिया है. वहीं, महज आधे घंटे में मिशन के लिए फिर से तैयार होना अपने आप में एक इतिहास रचने वाली बात है. क्योंकि इससे थोड़ी देर पहले इसरो ने कहा था कि गगनयान मिशन के तहत पहली उड़ान की टेस्टिंग अब 10 बजे की जाएगी. इसरो ने इस बात की जानकारी दी . इसरो ने कहा कि गगनयान मिशन के मानवरहित टेस्ट मॉड्यूल के लॉन्च को रोकने के कारण का पता लगाया गया है और उसे ठीक कर लिया गया है. इससे पहले ISRO ने गगनयान मिशन के तहत पहली उड़ान की टेस्टिंग को रोक दिया था. ISRO प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि तकनीकी कारणों की वजह से इस प्रक्षेपण को रोकना पड़ा है. हम जल्द ही आपको इस मिशन को लेकर आगे की अपडेट्स साझा करेंगे. बता दें कि जिस समय इस प्रक्षेपण को रोका गया उस समय इस रॉकेट के लॉन्च होने में महज पांच सेकेंड ही बचे थे. ISRO इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किन तकनीकी कारणों से आखिरी समय में ये गड़बड़ी सामने आई है. ISRO जल्द ही प्रक्षेपण के लिए नई तारीख का ऐलान करेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Gaganyaan Mission Test Flight, ISRO, Gaganyaan Mission Test Flight ISRO