विज्ञापन

ISRO Internship 2026: इसरो के साथ काम करने का शानदार मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन? पूरी प्रक्रिया

इसरो (ISRO) ने इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है. जो भी छात्र अंतरिक्ष विज्ञान में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वो इस प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते है. जल्द ही इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है.

ISRO Internship 2026: इसरो के साथ काम करने का शानदार मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन? पूरी प्रक्रिया
ISRO की ये इंटर्नशिप की कम से कम 21 दिनों की होगी.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ काम करने का एक अच्छा मौका सामने आया है. ISRO, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने साइंस और टेक्नोलॉजी के बच्चों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है. अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग और अनुसंधान के क्षेत्र में जिन छात्रों की रूचि है, उनके लिए अनुभव लेने का ये अच्छा मौका है. नोटिफिकेशन के अनुसार, इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए वो छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने बीटेक, बीई, बीएससी, बीएस-एमएस, इंटीग्रेटेड एमएससी, इंटीग्रेटेड एमटेक, एमई, एमटेक, एमएससी और पीएचडी की पढ़ाई कर रखी होगी. 

एग्जाम में कम से कम 60% कुल अंक या 10-पॉइंट स्केल पर 6.32 CGPA होना अनिवार्य . इसके अलावा B.E./B.Tech छात्रों का कम से कम छठा सेमेस्टर पूरा होना चाहिए. जिन छात्रों का चयन किया जाएगा, उन्हें वीएसएससी के वैज्ञानिकों के साथ काम करने का मौका मिलेगा. 

कितने समय की होगी इंटर्नशिप 

ISRO की ये इंटर्नशिप की कम से कम 21 दिनों की होगी और अधिकतम 45 दिनों की हो सकती है. इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को किसी भी तरह का स्टाइपेंड नहीं दिया जाएगा.  जो छात्र इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्होंने अपनी मार्कशीट,टेक्निकल स्किल्स, पिछले प्रोजेक्ट्स, काम के अनुभव और दूसरी उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी 5 MB तक की PDF फाइल के तौर पर अपलोड करनी होगी.

ISRO इंटर्नशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी 

कुल दो इंटर्नशिप प्रोग्राम होने वाले हैं. पहला इंटर्नशिप प्रोग्राम 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच होगा. इसके लिए आवेदन करने का पोर्टल 3 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से खुलेगा. नवंबर 2026 से जनवरी 2027 तक चलने वाले प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी. जो कि 14 सितंबर 2026 तक चलेगी.

आवेजदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार vssc.gov.in/STUDENTS/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- दूसरों के लिए रोटियां सेकते बीते 15 साल, अब उसी रसोइया की बेटी बनेगी डॉक्टर, बिना कोचिंग दिव्या ने निकाला NEET

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISRO Internship For Students, ISRO, ISRO Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com