दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन चल रहा है. इस सम्मेलन में शामिल होने दुनिया के 20 दिग्गज देशों के राजनेता राजधानी में जुटे हैं. इस दौरान दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है. सुरक्षा इतनी सख्त है कि जगह-जगह बैरिकेडिंग है और सख्ती से चेकिंग की जा रही है, वहीं कई रूट में बदलाव भी किया गया है. कई रास्तों पर यात्री बसें भी नहीं चल रही हैं, इसके बावजूद भी लोग बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने G20 समिट में दोहराया "सबका साथ, सबका विकास..." का मंत्र, पढ़ें 10 बड़ी बातें
आवाजाही के लिए मेट्रो अच्छा विकल्प
NDTV से बातचीत में लोगों ने कहा कि उनको पहले से ही पता था कि आने जाने के लिए मेट्रो से अच्छा साधन कोई और हो ही नहीं सकता. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए अजमेरी गेट साइड से मेट्रो से उतरकर ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन तक जा रहे हैं या फिर ट्रेन से उतरकर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मेट्रो ले रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जी20 को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा सख्त
दरअसल जी20 को लेकर सुरक्षा इतनी सख्त है कि गाड़ियां लेकर जाने पर जगह-जगह पाबंदी लगी है. यही वजह है कि लोगों के पास एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए मेट्रो ही विकल्प बचा है. लोगों को यह चिंता है कि अगर वह सड़क के रास्ते गए तो फंस ना जाएं.
बसों और टैक्सी की किल्लत
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों से एनडीटीवी ने बातचीत की. उन्होंने बताया कि पब्लिक बसें या टैक्सी ना चलने से वह परेशान नहीं है उनके पास मेट्रो का बढ़िया विकल्प है. दरअसल गाड़ियों को लेकर जगह-जगह पाबंदी लगी हुई है. इसीलिए मेट्रो से यात्रा करने का आह्वान पहले ही किया गया था. इसीलिए लोग ऑटो, टैक्सी और बस के भरोसे नहीं हैं. वह आवाजाही के लिए मेट्रो का सहारा ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें- G20: पीएम मोदी ने कोणार्क चक्र के सामने किया वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत, जानें इसकी अहमियत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं