India G20 Summit Delhi: राजधानी नई दिल्ली में शनिवार और रविवार को G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है. इसमें शामिल होने के लिए दुनिया के राष्ट्र प्रमुख दिल्ली पहुंच रहे हैं. इस शिखर सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के प्रगति मैदान में बनाए गए भारत मंडपम में होगा और अन्य कुछ कार्यक्रम अलग-अलग स्थलों पर होंगे. शनिवार को सुबह 9:30 बजे सभी देशों और शिष्टमंडलों के नेता भारत मंडपम में पहुंचेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी आयोजन स्थल पर सभी नेताओं का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करेंगे. वहां 10:30 बजे से सम्मेलन का पहला सत्र शुरू होगा. इसके बाद द्विपक्षीय मुलाकातें होंगी और फिर सम्मेलन का दूसरा सत्र होगा. सम्मेलन स्थल पर ही रात्रि भोज होगा. रविवार को सुबह नेता गण राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. बाद में वे प्रगति मैदान में पौधरोपण करेंगे और फिर सम्मेलन का तीसरा सत्र होगा. इसके बाद सम्मेलन का समापन समारोह होगा. दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं. शहर में विदेशी मेहमानों का आगमन भी शुरू हो गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
G20SummitHindi, G20 Summit, India G20 Summit 2023