नई दिल्ली: आगामी 28 मई को देश में नई संसद बिल्डिंग का उद्घाटन होना है, जिसको लेकर तैयारियां जारी है. केंद्र सरकार के तमाम अला अधिकारी तैयारी को अंतिम रुप देने में जुटे हैं. वहीं, उद्घाटन के दिन का पूरे कार्यक्रम की जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. जानकारी के अनुसार सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक हवन और पूजा होगी, जिसमें PM मोदी, स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा डिप्टी चेयरमैन हरिवंश सहित कई मंत्री मौजूद रहेंगे.
जानिए नई संसद भवन उद्घाटन के दिन का पूरा कार्यक्रम
सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच लोकसभा के अंदर स्पीकर की आसंदी के पास सेन्गोल स्थापित किया जाएगा. वैदिक रीति रिवाज से होगा, जिसमें तमिलनाडु के मठ के 20 स्वामी शामिल होंगे. सुबह 09 बजे से 9:30 तक सर्व धर्म प्रार्थना सभा होगी. इसमें शंकराचार्य सहित कई बड़े विद्वान पंडित और साधु संत रहेंगे. सभी धर्मों के गुरू इसमें हिस्सा लेंगे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम मोदी का होगा संबोधन
दूसरा चरण दोपहर 12 बजे से राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा. साथ ही दो लघु फ़िल्मों की स्क्रीनिंग भी होगी. डिप्टी चेयरमैन राज्यसभा हरिवंश उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ेंगे. लोकसभा स्पीकर का भी संबोधन होगा. इस ऐतिहासिक अवसर पर सिक्का और डाक टिकट जारी होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा. दोपहर 2:30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा.
बता दें कि नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का 19 विपक्षी दलों ने ऐलान किया है. लेकिन कई दलों ने विपक्ष के बहिष्कार कार्यक्रम पर विरोध जताया है. आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआरसीपी के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को पुष्टि की है कि उनकी पार्टी 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होगी, तो वहीं, बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करना अनुचित है.
ये भी पढ़ें:-
"सरकार ने बनाया है तो..." : मायावती ने विपक्ष के संसद भवन के उद्घाटन समारोह बायकॉट को बताया "अनुचित"
"कांग्रेस बड़ा दिल रखेगी, तो बेहतर..." : नए संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार पर रविशंकर प्रसाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं