विज्ञापन

DIY With Old Monk Bottle Art: घर में पड़ी खाली Old Monk Bottle आएगी काम, ऐसे बनाएं यूनिक और महंगा दिखने वाला शोपीस

Old Monk Bottle Reuse: पुरानी Old Monk बोतल को फेंकने के बजाय Gesso और रंगों की मदद से खूबसूरत होम डेकोर पीस बनाएं. सबसे पहले जब बोतल का बेस सूख जाए तो पेंसिल से हल्का-सा फूल, पत्तियां, ज्योमेट्रिक या कोई एब्स्ट्रैक्ट डिजाइन बना लें, फिर उस डिजाइन पर रंग भर दें. आसान DIY से घर को नया लुक मिलेगा.

DIY With Old Monk Bottle Art: घर में पड़ी खाली Old Monk Bottle आएगी काम, ऐसे बनाएं यूनिक और महंगा दिखने वाला शोपीस
पुरानी कांच की बोतल से बनाएं ऐसा शानदार शोपीस
सोशल मीडिया

घर में कोई पुरानी कांच की बोतल पड़ी है और समझ नहीं आ रहा कि उसका क्या करें. उसे कबाड़ समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान सामान की मदद से आप ऐसी बोतल को खूबसूरत होम डेकोर पीस में बदल सकते हैं. खासकर Old Monk की खाली बोतल को पेंट करके इसे फूलदान या डेकोरेशन पीस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

सबसे पहले बोतल को करें साफ (Old Monk bottle or any glass bottle)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि DIY की शुरुआत करने से पहले बोतल को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. सबसे पहले बोतल को धोकर पूरी तरह सुखा लें. अगर बोतल पर कोई लेबल लगा है, तो उसे भी सावधानी से हटा दें. ध्यान रखें कि बोतल में जरा भी नमी न रहे, क्योंकि पूरी तरह सूखी बोतल पर ही आगे की पेंटिंग अच्छी तरह हो पाएगी.

Gesso से तैयार करें बेस (acts as a primer for smooth painting)

गेसो (Gesso) कोई खतरनाक केमिकल नहीं, बल्कि एक सफेद रंग का प्राइमर मिश्रण है जिसका उपयोग कैनवास, लकड़ी या अन्य सतहों को पेंटिंग के लिए तैयार करने के लिए किया जाता है. बता दें कि अब बोतल पर ब्रश की मदद से Gesso की एक समान परत लगाएं. यह पेंटिंग के लिए बेहतर बेस तैयार करता है. पहली परत सूखने के बाद जरूरत लगे तो दूसरी कोटिंग भी कर सकते हैं. इसे पूरी तरह सूखने दें. गेसो का इस्तेमाल कैनवस, कागज़, लकड़ी, कार्डबोर्ड और पोस्टरबोर्ड पर कियाा जा सकता है. आम तौर पर इसका इस्तेमााल पेंटिंग के लिए कैनवस तैयार करने में किया जाता है, ताकि पेंट और कैनवस के बीच एक परत (बैरियर) बन सके.

यह भी पढ़ें: प्रेस पर जम गई है कालिख और कपड़े भी हो रहे हैं खराब? इन आसान तरीकों से मिनटों में साफ हो जाएगा जला हुआ दाग

अपनी पसंद का डिजाइन बनाएं (Pestle colors or acrylic colors)

इसके अलावा, बेस सूख जाए तो पेंसिल से हल्का-सा फूल, पत्तियां, ज्योमेट्रिक या कोई एब्स्ट्रैक्ट डिजाइन बनाा लें. इसके बाद पेस्टल या ऐक्रेलिक रंगों से इसे अपनी पसंद के मुताबिक रंग दें. छोटे ब्रश से बारीक डिजाइन बनाना आसान रहेगा.

आखिर में लगाएं वार्निश (Varnish for sealing)

बता दें कि वार्निश एक पारदर्शी (transparent), चमकदार और सुरक्षात्मक तरल पदार्थ है. जिसे मुख्य रूप से लकड़ी, धातु या पेंटिंग्स की सतह पर लगाया जाता है ताकि उन्हें सुंदर बनाया जा सके और नमी, धूप व खरोंच से बचाया जा सके. जब आपकी पेंटिंग पूरी तरह सूख जााए तो उसके बाद उस पर वार्निश की हल्की परत लगाएं. इससे रंग सुरक्षित रहेंगे और बोतल को आकर्षक फिनिश मिलेगी. तैयार बोतल को टेबल, शेल्फ या बालकनी में डेकोर पीस की तरह रख सकते हैं. चाहें तो इसमें सूखे फूल लगााकर इसे खूबसूरत वास भी बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: गार्डनिंग का शौक है तो घर में जरूर लगाएं ये 10 औषधीय पौधे, हमेशा आएंगे काम, घर भी रहेगा महकता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Old Monk Bottle DIY, Old Monk Bottle Craft, Old Monk Bottle Reuse, Old Monk FSSAI Action, Old Monk Bottle Painting Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com