मार्को रूबियो की चार दिवसीय भारत यात्रा को क्षेत्रीय सुरक्षा और बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है अमेरिका और भारत के बीच आगामी सप्ताहों में व्यापार समझौते के फाइनल होने की संभावना जताई जा रही है अमेरिकी दूतावास ने यात्रा को भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी और व्यापार सहयोग को बढ़ावा देने वाला बताया है