फ्रांस में हो रहे G-7 सम्मेलन में आज पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होनी है. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर टूट का संकट मंडरा रहा है. संजय राउत के आवास पर सुबह 9 बजे UBT खेमे की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है. वहीं सूत्रों के मुताबिक, यूपीटी गुट के 9 में से 6 सांसद पाला बदलकर शिंदे गुट में जाने को तैयार हैं. 370 की बिरयानी विवाद में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के खिलाफ गुरुग्राम में FIR दर्ज कराई गई है. अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील होने के बाद क्रूड ऑयल लगातार नीचे आ रहा है.बुधवार को गिरकर 77.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. दिल्ली समेत देश के 21 राज्यों में आज तेज बारिश और तूफान का अलर्ट है.
ये भी पढ़ें- उद्धव के 9 में से 6 सांसद पाला बदलने को तैयार! शिंदे ने आधी रात UBT सांसदों संग की सीक्रेट मीटिंग
ये भी पढ़ें- PM मोदी और ट्रंप की मीटिंग में आज क्या होगा? ट्रेड डील, समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर नजर
LIVE UPDATES...
वडोदरा-जरोद रोड पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
वडोदरा-जरोद रोड पर आज तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कोटंबी गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही एक लग्जरी बस आगे चल रहे ट्रक के पीछे जोरदार तरीके से टकरा गई, जिससे यह भयावह हादसा हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही जरोद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए NDRF (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. इस दर्दनाक हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए. घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख और उपचार में जुटी हुई है.
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
साउथ दिल्ली के संगम विहार में युवक की गोली मारकर हत्या
साउथ दिल्ली के संगम विहार में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शुरुआती जांच के मुताबिक- पुरानी रंजिश के चलते ये हत्या की गई है. युवक को कई गोलियां मारी गई हैं. मृतक का नाम ह्देश है.
राम मंदिर डोनेशन विवाद: भक्तों का पैसा चुराने से बड़ा कोई पाप नहीं-प्रियंका चतुर्वेदी
राम मंदिर डोनेशन विवाद की जांच के लिए UP सरकार के 3 मेंबर वाली SIT बनाने पर, शिवसेना UBT लीडर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भक्तों का पैसा चुराने से बड़ा कोई पाप नहीं हो सकता.
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर डोनेशन विवाद की जांच के लिए UP सरकार के 3 मेंबर वाली SIT बनाने पर, शिवसेना UBT लीडर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "भक्तों का पैसा चुराने से बड़ा कोई पाप नहीं हो सकता। जो भक्त पूरी श्रद्धा, विश्वास के साथ आते हैं... BJP, जिसकी छत्रछाया में वे पूरा… pic.twitter.com/3FJSes9ESP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2026
अयोध्या चढ़ावा मामला:जिसने भी पाप किया उसे कड़ी सजा मिलेगी-सांसद रवि किशन
उत्तर प्रदेश के बीजेपी सांसद रवि किशन ने अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम को चढ़ाए गए चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर कहा कि जिसने भी पाप किया है उसे कड़ी सजा मिलेगी. विपक्षियों, समाजवादी पार्टी को चिंता करने की जरूरत नहीं है.
#WATCH | बलिया, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद रवि किशन ने अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम को चढ़ाए गए चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर कहा, "जिसने भी पाप किया है उसे कड़ी सज़ा मिलेगी। विपक्षियों, समाजवादी पार्टी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये राम विरोधी रहे हैं, राम मंदिर के विरोध… pic.twitter.com/GmMLQ2Z8VY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
पूरा देश देख रहा है कि असली B टीम कौन है- AIMIM नेता वारिस पठान
शिवसेना संकट पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि पूरा देश ऑपरेशन लोटस, ऑपरेशन टाइगर देख रहा है. ये वही लोग हैं जो हमें B टीम कहते थे लेकिन सबने धर्मनिरपेक्षता के नाम पर लोगों के वोट लिए और बीजेपी की झोली में डाल दिए. फिर कौन बीजेपी की B टीम हुआ?.आज पूरा देश देख रहा है कि असली B टीम कौन है, कौन धोखेबाज और गद्दार.
#WATCH | मुंबई: AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, "पूरा देश ऑपरेशन लोटस, ऑपरेशन टाइगर देख रहा है। ये वही लोग हैं जो हमें B टीम कहते थे लेकिन सबने धर्मनिरपेक्षता के नाम पर लोगों के वोट लिए और भाजपा की झोली में डाल दिए। कौन भाजपा की B टीम हुआ?... आज पूरा देश देख रहा है कि असली B टीम… pic.twitter.com/6vDDBpCCpu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2026
मध्य प्रदेश: गुना के इंडस्ट्रियल एरिया में पाइप फैक्ट्री में लगी आग
मध्य प्रदेश के गुना के इंडस्ट्रियल एरिया में पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
#WATCH | गुना, मध्य प्रदेश: गुना के इंडस्ट्रियल एरिया में पाइप फैक्ट्री में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/q2vQR5Yw35
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2026
उद्धव ठाकरे के 6 सांसद शिंदे गुट में जाने को तैयार- सूत्र
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज है. उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) पर टूट का संकट मंडरा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, कुछ सांसद उनका साथ छोड़ शिंदे की शिवसेना में जाने को तैयार हैं.
छत्तीसगढ़: IPS अधिकारी सुंदरराज पी NIA के इंस्पेक्टर जनरल नियुक्त
छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी सुंदरराज पी को डेप्युटेशन बेसिस पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का इंस्पेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है.
छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी सुंदरराज पी को डेप्युटेशन बेसिस पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का इंस्पेक्टर जनरल (IG) नियुक्त किया गया है। pic.twitter.com/c8isHKv4Ow
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2026
G7 समिट में पीएम मोदी और ट्रंप के बीच इन मुद्दों पर होगी चर्चा
फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति, होर्मुज जलडमरूमध्य और अमेरिका से ऊर्जा आयात पर चर्चा होगी-सूत्र