बिहार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को एक स्थानीय अदालत में पेशी के दौरान मीडिया से बात करने की अनुमति देने को लेकर एक सहायक अवर निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि 22 सितंबर को पटना की एक अदालत में पेशी के दौरान गिरफ्तार यूट्यूबर के साथ गए चार पुलिसकर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है. अदालत में पेशी के दौरान मनीष कश्यप को मीडियाकर्मियों से बातचीत करने की अनुमति दी गई थी.
उन्होंने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के निलंबन का निर्णय उन वीडियो की जांच के बाद लिया गया जिसमें कश्यप को अदालत में पेश किए जाने के दौरान मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते देखा गया था. यह उन पुलिसकर्मियों की गंभीर चूक है जो एस्कॉर्ट टीम में शामिल थे.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में कश्यप के खिलाफ पटना के पीरबहोर थाने में मामला भी दर्ज किया गया है. कश्यप को इस साल मार्च में तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के फर्जी वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. दक्षिणी राज्य की एक जेल में महीनों बंद रहने के बाद वह वर्तमान में पटना की बेउर जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।
एसएसपी ने कहा, ‘‘पटना पुलिस ने अब बेउर जेल अधीक्षक को मामले की सुनवाई के दौरान कश्यप को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश करने की व्यवस्था के लिए पत्र लिखा है।”
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं