विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2019

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम का दावा- पांच फीसदी से नीचे रहेगी विकास दर

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के आर्थिक शोध विभाग के आर्थिक विकास दर से जुड़े अनुमान के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को दावा किया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में विकास दर पांच फीसदी से नीचे रहेगी.

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम का दावा- पांच फीसदी से नीचे रहेगी विकास दर
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के आर्थिक शोध विभाग के आर्थिक विकास दर से जुड़े अनुमान के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को दावा किया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में विकास दर पांच फीसदी से नीचे रहेगी. आईएनएक्स मीडिया मामले में जेल में बंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के परिवार ने उनकी तरफ से ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ''विकास दर पांच फीसदी से कम रहेगी. सवाल यह है कि कितना नीचे रहेगी?'' चिदंबरम ने यह दावा भी किया, ''कृपया याद रखें कि यह एक व्यक्ति द्वारा पैदा की गई दुर्गति है.''

पी चिदंबरम के इलाज से परिवार संतुष्ट नहीं, कहा- उनका वजन 8-9 किलो हो चुका है कम

गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक शोध विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में जीडीपी वृद्धि दर घटकर 4.2 प्रतिशत रहने का अंदेशा है. विकास दर में गिरावट के लिए बैंक ने वाहनों की बिक्री में कमी, हवाई यातायात में कमी, बुनियादी क्षेत्र की वृद्धि दर स्थिर रहने तथा निर्माण एवं बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश में कमी को जिम्मेदार ठहराया है.

Video: पी चिदंबरम को CBI वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
P Chidambaram, Growth Rate, Indian Economy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com