दीपावली यानी दीवाली का त्यौहार आने में 4 दिन बाकी हैं. इस त्यौहार पर मिठाई, सजना संवरना और पटाखों का शोर तो आप सुनेंगे ही. लेकिन इसमें गानों की आवाज भी आपको खूब सुनाई देगी. इसी के चलते हम आपको 90 के दशक के जाने माने सिंगर कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल के उस 27 साल पुराने गाने के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन, जिन्हें बिग बी के नाम से जाना जाता है. उन्होंने 30 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया था. वहीं अपने परिवार के साथ धूमधाम से ढेर सारे दीये जलाकर दीपावली का त्यौहार सेलिब्रेट किया था. यह फिल्म आज टीवी पर कई बार देखने को मिल जाती है. जबकि इस फिल्म के गाने को फैंस गुनगुनाते हुए नजर आते हैं.
बिग बी ने किया था 30 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस
दीवाली के जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं वह 1999 में आई फिल्म सूर्यवंशम का हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन ने बाप और बेटे का डबल रोल निभाया था. जबकि बेटे हीरा की पत्नी का किरदार सौंदर्या ने निभाया था, जो उस समय केवल 26 साल की थीं. जबकि बिग बी 1999 में 57 साल की थी. इस कारण दोनों के बाद 30 साल का उम्र का फासला था, जिसने फैंस का ध्यान खींचा था.
कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल की आवाज का जादू
सूर्यवंशम के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है कोरे कोरे सपने मेरे है, जिसका म्यूजिक कोटी ने कंपोज किया था. जबकि कुछ गानों को अनु मलिक ने कंपोज किया था. इसके लिरिक्स समीर ने लिखे ते. फिल्म में गानों को कुमार सानू, सोनू निगम, जसपिंदर नरुला, अनुराधा पौडवाल और केएस चित्रा ने आवाज दी थी. इन्हीं में से एक कोरे कोरे सपने है, जिसे कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने गाया था.
गाने के बोल थे...
कोरे कोरे सपने मेरे, बरसों से थे कितने अधूरे
धीरे धीरे रंग सजा के, तूने कर दिए उनको पूरे
वादा है वादा चाहेंगे तुमको, जीवन से ज्यादा है वादा वादा
कोरे कोरे सपने मेरे, बरसो से थे कितने अधूरे
तारो को घर में लाएंगे हम, आशा के दीप जलाएंगे हम
आई हैं बहारें आई हैं, खुशियों के नजारे लाए हैं
कोरे कोरे सपने मेरे, बरसो से थे कितने अधूरे
सूर्यवंशम के गाने
चोरी से चोरी से (अमिताभ बच्चन, सोनू निगम, जसपिंदर नरूला)
पीपल के पटवा (सोनू निगम, जसपिंदर नरूला)
दिल मेरे तू दीवाना है (कुमार सानू)
सूर्यवंशम (सोनू निगम)
कोरे कोरे सपने (कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल)
दिल मेरे तू दीवाना है" (Sad) (कुमार सानू)
ये भी पढ़ें- कौन हैं संजय गुप्ता की पत्नी, 22 साल में की थी डायरेक्टर से शादी, फिर हुआ तलाक, 6 साल बाद फिर की शादी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं