बंदूकधारी की फायरिंग में इमरान के पैर में चोट आई है
- बंदूकधारी ने इमरान खान के पैर पर गोली मारी. पूर्व पीएम को खतरे के बाहर बताया जा रहा है.
- रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर में कई गोलियां चलाईं. एक शख्स की मौत हुई है जबकि अन्य घायल हैं.इमरान की पार्टी ने इसे पूर्व पीएम की हत्या की कोशिश बताया है.
- इमरान खान पर तब गोली चलाई गई जब पूर्व क्रिकेटर अपने शहबाज सरकार के खिलाफ लॉन्ग मार्च के दौरान ट्रक पर खड़े हुए थे.
- उन्हें तुरंत एक दूसरे वाहन में ले जाया गया और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया.
- गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने अकेले इस घटना को अंजाम दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Imran Khan, Pakistan, Imran Khan Injured