विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2020

कर्नाटक के पूर्व मंत्री रोशन बेग आईएमए पोंजी घोटाला मामले में गिरफ्तार

बेग कांग्रेस विधायक थे, जिन्हें अयोग्य करार दिया गया था. सूत्रों ने कहा कि शिवाजी नगर से पूर्व विधायक बेग को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

कर्नाटक के पूर्व मंत्री रोशन बेग आईएमए पोंजी घोटाला मामले में गिरफ्तार
बेंगलुरु:

सीबीआई ने करोड़ों रुपये के आई-मॉनेटरी एडवायजरी (आईएमए) पोंजी घोटाला मामले में रविवार को यहां कर्नाटक के पूर्व मंत्री आर रोशन बेग को गिरफ्तार कर लिया. एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि बेग को रविवार सुबह सीबीआई कार्यालय में पेश होने के लिये कहा गया था और '''' ठोस सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.''''

बेग कांग्रेस विधायक थे, जिन्हें अयोग्य करार दिया गया था. सूत्रों ने कहा कि शिवाजी नगर से पूर्व विधायक बेग को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

कर्नाटक स्थित आईएमए और इसके समूह की कंपनियों द्वारा चलाई जा रही करोड़ों रुपये की पोंजी स्कीम में कथित रूप से निवेश के इस्लामिक तरीकों का इस्तेमाल कर ऊंचे रिटर्न देने का वादा करके लाखों लोगों को ठगा गया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Roshan Baig, Roshan Baig Suspended, Karnataka, Congress Leader, Ponzi Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com