रांची की एक विशेष अदालत ने झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग करने वालों के लिए "जेल एक नियम है और जमानत एक अपवाद है." आलमगीर आलम के निजी सहायक के घरेलू नौकर के पास से करीब 35 करोड़ रुपये की भारी नकदी बरामद हुई थी, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया था.
कोर्ट ने आलमगीर आलम की जमानत खारिज करते हुए कहा, ''अभियोजन एजेंसी ने याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोपों के संबंध में अदालत के समक्ष ठोस सामग्री रखी है. इसके अलावा याचिकाकर्ता एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और ऐसी संभावना है कि याचिकाकर्ता सबूतों को छिपाने या अभियोजन की शिकायत में शामिल गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास करेगा, जो लोक सेवक होने के नाते उसके अधीन काम कर रहे थे.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मनी लॉन्ड्रिंग राष्ट्रीय हित के लिए आर्थिक खतरा : अदालत
साथ ही अदालत ने कहा, "मनी लॉन्ड्रिंग एक अपराध होने के नाते राष्ट्रीय हित के लिए आर्थिक खतरा है और यह अपराधियों द्वारा देश के समाज और अर्थव्यवस्था के परिणामों की परवाह किए बिना व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से उचित साजिश, जानबूझकर तैयारी के साथ किया जाता है और इसका आसानी से पता नहीं लगाया जा सकता है."
कोर्ट ने कहा, "कई न्यायिक फैसलों में यह राय दी गई है कि मनी लॉन्ड्रिंग करने वालों के लिए जेल एक नियम है और जमानत एक अपवाद है."
ये भी पढ़ें :
* 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' को लेकर लोगों में उत्साह, तकनीकी समस्याओं का हो तुरंत समाधान- झारखंड के CM हेमंत सोरेन
* झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने नीतीश कुमार की पार्टी का थामा दामन
* झारखंड सरकार का महिलाओं को खास तोहफा, हर साल दिए जाएंगे 12000 रुपये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं