- महिला से सिद्धारमैया से पूछा था सवाल
- इसके बाद बदसलूकी करते दिखे पूर्व सीएम
- मामले का एनसीडबल्यू ने लिया संज्ञान
मैसूर में एक सभा के दौरान कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) एक महिला के साथ बदसलूकी करते दिखे. सिद्धारमैया (Siddaramaiah) महिला के सवाल पूछने पर भड़क गए और उसके हाथ से माइक छीन ली. इसके साथ वो महिला पर भड़कते दिखे. दरअसल, महिला ने सिद्धारमैया से कहा कि आप इससे पहले चुनाव के समय ही यहां आए थे. इसी के बाद महिला पर वो भड़क गए. थोड़ी कहासुनी के बाद पूर्व सीएम पहले तो महिला को वहां से बाहर जाने को कहते हैं और फिर धमकी भरे लहजे में उसे पीछे धकेलते हुए चुपचाप बैठने को कहते हैं. सिद्धारमैया (Siddaramaiah) द्वारा महिला से बदसलूकी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वह उनके (सिद्धरमैया) साथ क्या करेंगे. बीजेपी नेता ने कहा कि जिस तरह से सिद्धरमैया ने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, यह एक अपराध भी है. इसी से पता चलता है कि वो महिलाओं की कितनी इज्जत करते हैं.
#WATCH Former Karnataka Chief Minister and Congress leader Siddaramaiah misbehaves with a woman at a public meeting in Mysuru. #Karnataka pic.twitter.com/MhQvUHIc3x
— ANI (@ANI) January 28, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जावड़ेकर ने कहा कि वे (कांग्रेस) केवल एक परिवार की महिलाओं का सम्मान करते हैं, बाकी किसी का कोई सम्मान नहीं है. दूसरी तरफ, नेशनल कमीशन फॉर विमेन (NCW) ने मामले का संज्ञान लेते हुए कर्नाटक के डीजीपी नीलमणि राजू को मामले की जांच करने के लिए कहा है. वहीं, सिद्धारमैया (Siddaramaiah) से प्रश्न पूछने वाली महिला जमाला ने कहा कि मेरा कोई मतभेद नहीं है. वे बहुत अच्छे मुख्यमंत्री थे. मैंने उनसे सिर्फ कुछ सवाल पूछे थे. हालांकि मुझे पूर्व सीएम से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए थी.
VIDEO: कर्नाटक के नाटक से किसको फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं