पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. ऐसा ही एक अनोखा प्रदर्शन उत्तराखंड में देखने को मिला, जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तेल और एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ रस्सी से ऑटोरिक्शा खींचा और उसे कांग्रेस भवन से गांधी पार्क तक ले गए.
कांग्रेस नेता के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक ऑटो खींचते हुए गांधी पार्क तक गए.गांधी पार्क में रावत ने अपने कंधे पर एक सिलेंडर रखकर को जनता को संबोधित किया.रावत ने कहा, ‘पिछले तीन माह में एलपीजी के दाम 250 रुपये तक बढ़ गए हैं. जबकि पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों में भयंकर बढ़ोतरी भी देखी गई है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
केंद्र ने पिछले छह वर्षों में अकेले पेट्रोल उत्पादों से 21 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है, लेकिन अर्थव्यवस्था की हालत खराब है. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव -गांव जाकर लोगों के बीच यह मुद्दा उठाने को कहा है, ताकि डीजल, पेट्रोल और एलपीजी के दाम नीचे लाने को केंद्र सरकार मजबूर हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं