विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2019

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत के पूर्व कैबिनेट सचिव और पूर्व चुनाव आयुक्त टी एन शेषन का रविवार रात 86 साल की उम्र में निधन हो गया.

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
अपने सख्त रवैये के लिए जाने जाते थे टीएन शेषन (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया. शेषन ने 1990 के दशक में देश में चुनाव सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वे 86 वर्ष के थे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्व चुनाव आयुक्त का स्वास्थ्य पिछले कुछ सालों से ठीक नहीं था. दिल का दौरा पड़ने से रविवार को रात करीब साढ़े नौ बजे उनका निधन हो गया. अपनी स्पष्टवादिता के लिए प्रसिद्ध शेषन बढ़ती उम्र के कारण पिछले कुछ सालों से सिर्फ अपने आवास पर रह रहे थे. उनका बाहर आना-जाना लगभग ना के बराबर हो गया था. 

पीएम मोदी ने पूर्व चुनाव आयुक्त के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि वह अभूतपूर्व नौकरशाह थे. उन्होंने पूरी निष्ठा और परिश्रम के साथ देश की सेवा की. चुनाव सुधारों में उनके प्रयासों ने हमारे लोकतंत्र को और मजबूत किया. उनके निधन की खबर सुनकर पीड़ा हुई, ओम शांति.

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने ट्वीट किया, 'यह बताते हुए दुख हो रहा है कि टीएन शेषन अब हमारे बीच नहीं रहे. वे आदर्श और अपने उत्तराधिकारियों के लिए प्रेरक थे. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.'

कांग्रेस नेता शशि थरुर ने ट्वीट किया, 'चन्नेई में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के निधन की सूचना से शोक संतप्त हूं. वह विक्टोरिया कॉलेज, पलक्कड़ में मेरे पिता के सहपाठी थे. वह साहसी बॉस थे जिसने चुनाव आयोग की स्वायत्तत्ता को स्थापित किया.'  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Former Chief Election Commissioner T N Seshan, T N Seshan Passes Away, T N Seshan Died
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com