विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2019

गुजरातः बीजेपी के पूर्व विधायक की हत्या के मामले में पार्टी नेता के दो सहयोगी गिरफ्तार

गुजरात में भाजपा नेता और पूर्व विधायक छबील पटेल के दो सहयोगियों को पार्टी के पूर्व विधायक जयंती भानुशाली की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया, जिनकी चलती ट्रेन में बीते दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

गुजरातः बीजेपी के पूर्व विधायक की हत्या के मामले में पार्टी नेता के दो सहयोगी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

गुजरात में भाजपा नेता और पूर्व विधायक छबील पटेल के दो सहयोगियों को पार्टी के पूर्व विधायक जयंती भानुशाली की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया, जिनकी चलती ट्रेन में बीते दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. हत्या से एक हफ्ते पहले छबील पटेल मस्कट चले गये थे. पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच कर रही गुजरात सीआईडी ने उनके दो सहयोगियों- नितिन पटेल और राहुल पटेल को गिरफ्तार किया है.सीआईडी (अपराध) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अजय तोमर ने कहा कि छबील पटेल और एक संदिग्ध महिला मनीषा गोस्वामी द्वारा अपराध को अंजाम देने के लिए महाराष्ट्र से लाए गए दो निशानेबाज की देखभाल करने में इन दोनों ने ‘‘महत्वपूर्ण भूमिका'' निभाई थी.पुलिस ने बताया कि विधानसभा में कच्छ जिले के अब्दसा का प्रतिनिधित्व करने वाले भानुशाली की आठ जनवरी को चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

यह घटना कच्छ के भचाऊ और सांखियाली स्टेशनों के बीच हुई थी.तोमर ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि अब तक की जांच से पता चला है कि छबील पटेल और मनीषा गोस्वामी दोनों की भानुशाली के साथ पुरानी दुश्मनी थी और अपने प्रतिद्वंद्वी को खत्म करने के लिए दोनों ने हाथ मिलाने का फैसला किया.उन्होंने कहा कि छबील पटेल और मनीषा गोस्वामी ने निशानाबाजे को कथित तौर पर हायर किया था, जिनकी पहचान शशिकांत कांबले और अशरफ शेख के रूप में की गई है.(इनपुट-भाषा)

वीडियो- दिल्‍ली : INLD के पूर्व विधायक भरत सिंह की गोली मारकर हत्‍या 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jayanti Bhanushali, Jayanti Bhanushali Murder, Former BJP MLA Jayanti Bhanushali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com