विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2018

विदेश सचिव विजय गोखले ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत की

भारत के शीर्ष राजनयिक के तौर पर अमेरिका की अपनी पहली यात्रा के दौरान गोखले ने कल अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुख्यालय फॉगी बॉटम में राजनीतिक मामलों के सहायक विदेश मंत्री थॉमस शैनन से मुलाकात की

Also Read in
विदेश सचिव विजय गोखले ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत की
विजय गोखले.
वाशिंगटन: विदेश सचिव विजय गोखले ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और भारत- प्रशांत क्षेत्र में साझा हितों एवं एक प्रमुख शक्ति के रूप में भारत के उभरने में अमेरिकी सहयोग सहित विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की.

भारत के शीर्ष राजनयिक के तौर पर अमेरिका की अपनी पहली यात्रा के दौरान गोखले ने कल अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुख्यालय फॉगी बॉटम में राजनीतिक मामलों के सहायक विदेश मंत्री थॉमस शैनन से मुलाकात की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पीटीआई- भाषा को बताया, ‘‘ उन्होंने भारत- अमेरिका सामरिक सहयोग, भारत- प्रशांत क्षेत्र में साझा हितों और एक प्रमुख शक्ति एवं सुरक्षा प्रदाता के रूप में भारत के उभार में अमेरिकी सहयोग पर चर्चा की.’’ 

बैठक के दौरान अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना और दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिये अमेरिकी विदेश मंत्रालय की मुख्य अधिकारी एलिस वेल्स भी मौजूद थे. बैठक से संबंधित कोईऔर जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं है. गोखले की यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच पहली टू प्लस टू वार्ता के लिए जमीन तैयार करना था.

दोनों पक्षों के किसी भी अधिकारी ने अब तक ऐसे संवाद के लिये किसी तारीख की घोषणा नहीं की है. हालांकि इससे पहले इसे मध्य अप्रैल तक सम्पन्न होना था.

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में हुई सफल मुलाकात के दौरानटू प्लस टू वार्ता शुरू करने की घोषणा हुई थी. इस बातचीत में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एवं उनके अमेरिकी समकक्ष मौजूद रहेंगे.




(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, United States, Vijay Gokhle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com