सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई है. मिल रही जानकारी के अनुसार घटना उत्तरी सिक्किम की है. अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार बादल भटने और तीस्ता नदी में आए उफान की वजह से कई जगहों पर सड़कें भी टूट गईं हैं. साथ ही नदी के बढ़े जलस्तर की वजह से सेना के 20 से अधिक जवान भी लापता बताए जा रहे हैं. सेना ने लापता हुए जवानों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है. तीस्ता नदी में बाढ़ आने की मुख्य वजह चुंगथांग बांध से पानी छोड़ने को बताया जा रहा है. तीस्ता नदी में आए बाढ़ की वजह से एनएच 10 का एक बड़ा हिस्सा भी टूट गया है. बता दें कि एनएच 10 के कुछ हिस्सों के टूटने की वजह से सिक्किम की राजधानी गैंगटोक का देश के बाकि हिस्सों से संपर्क टूट गया है.
15 से 20 फीट तक बढ़ा जलस्तर
सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार तीस्ता नदी के जलस्तर में एकाएक हुई बढ़ोतरी की वजह से सेना की कई गाड़ियां उसकी चपेट में आए गए. बताया जा रहा है कि तीस्ता नदी का जलस्तर कुछ ही मिनट में 15 से 20 फीट तक बढ़ गया है. इस वजह से सेना की गाड़िया उसकी चेपट में आ गईं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मौसम विभाग ने जारी किया आंकड़ा
गौरतलब है कि मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज (बुधवार) सुबह राज्य के ताडोंग (पूर्वी सिक्किम) में 30.0 मिमी; रावंगला (दक्षिण सिक्किम) में 52.0 मिमी; मंगा गीज़िंग (पश्चिम सिक्किम) में 39.5 मिमी; युकसोम (पश्चिम सिक्किम) में 26.5 मिमी; सोरेंग (पश्चिम सिक्किम) में 84.0 मिमी;नामची (दक्षिण सिक्किम) में 98.0 मिमी और नामथांग (दक्षिण सिक्किम) 90.5 मिमी में बारिश देखी गई.
जहां तक सिक्किम में मौसम पूर्वानुमान का सवाल है, सिक्किम में अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है. इधर, खबर है कि सिक्किम में बादल फटने से 20 से अधिक जवान लापता हो गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं