विज्ञापन

हिमाचल में ट्रैक पर गए 5 ट्रैकर लापता, 12 घंटे से संपर्क नहीं, प्रशासन तलाश में जुटा

हिमाचल प्रदेश में ट्रैंकिंग के लिए गए 5 पर्यटक लापता हो गए हैं. पिछले 12 घंटे से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है. प्रशासन लापता लोगों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है.

हिमाचल में ट्रैक पर गए 5 ट्रैकर लापता, 12 घंटे से संपर्क नहीं, प्रशासन तलाश में जुटा
हिमाचल प्रदेश में 5 ट्रैकर लापता
कांगड़ा:

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की अति दुर्गम बड़ा भंगाल घाटी की ओर ट्रैकिंग के लिए निकले पांच पर्यटकों  के लापता हो गए हैं.  पांचों ट्रैकर 5 अक्टूबर को बीड़ से राजगुंधा होते हुए बड़ा भंगाल की तरफ ट्रैक करना था. इसी दौरान क्षेत्र में मौसम खराब हो गया. छह और सात अक्टूबर को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खराब मौसम के साथ भारी बर्फबारी हुई. 

12 घंटे से 5 ट्रैकरों से संपर्क नहीं 

जो ट्रैकर लापता हुए उनमें  अंकुर मालानी, सत्यम साबू, पवन, श्याम आर. और तरुण राठी शामिल हैं. सभी की उम्र करीब 28 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है.  लापता ट्रैकर कहां के रहने वाले हैं, प्रशासन को अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है.  बताया जा रहा है कि पिछले करीब 12 घंटे से इन पांचों ट्रैकरों के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया है. देर रात जिला आपदा सेल को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद बीड़-बिलिंग क्षेत्र में रेस्क्यू से जुड़ी टीमों को भी सूचना दी गई. इसके बाद संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV


ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पांचों ट्रैकर राजगुंधा, थमसर पास या थमसर ग्लेशियर के आसपास कहीं फंसे हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि छह अक्टूबर को उन्हें थमसर पास पार करना था. इसी दौरान क्षेत्र में मौसम खराब होने और भारी बर्फबारी के कारण उनके आगे बढ़ने में परेशानी आई होगी.

ट्रैकिंग और रेस्क्यू से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में ट्रैकरों का बर्फबारी के बीच सुरक्षित स्थान पर रुक जाते हैं. संभावना है कि भारी बर्फबारी के कारण वे आगे या पीछे नहीं बढ़ पा रहे हों. हालांकि, रेस्क्यू टीमों के मौके पर पहुंचने के बाद ही उनकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.  प्रशासन की ओर से बीड़, राजगुंधा और बड़ा भंगाल की दिशा में संभावित स्थानों पर ट्रैकरों की तलाश की जा रही है. क्षेत्र में लगातार खराब मौसम और बर्फबारी के कारण रेस्क्यू टीमों के सामने भी चुनौती रहेगी. फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता पांचों ट्रैकरों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है.

Latest and Breaking News on NDTV

3 दिन के दुर्गम पैदल सफर के बाद पहुंचते हैं बड़ा भंगाल

बड़ा भंगाल घाटी कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र में धौलाधार की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित बेहद दुर्गम क्षेत्र है. यहां पहुंचने के लिए करीब तीन दिन का कठिन पैदल सफर तय करना पड़ता है. राजगुंधा से आगे का रास्ता ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों और कठिन ट्रैक से होकर गुजरता है. रास्ते में थमसर पास जैसे ऊंचे और बर्फीले क्षेत्र आते हैं, जहां मौसम बदलते ही परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं. बड़ा भंगाल घाटी कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र में धौलाधार की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित बेहद दुर्गम क्षेत्र है. यहां पहुंचने के लिए करीब तीन दिन का कठिन पैदल सफर तय करना पड़ता है. राजगुंधा से आगे का रास्ता ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों और कठिन ट्रैक से होकर गुजरता है. रास्ते में थमसर पास जैसे ऊंचे और बर्फीले क्षेत्र आते हैं, जहां मौसम बदलते ही परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं. फिलहाल सभी की नजरें रेस्क्यू अभियान पर टिकी हैं। पांचों ट्रैकरों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद के बीच प्रशासन और रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटने की तैयारी कर रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Rain, Himachal News, Tracking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com