विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2017

'फैन' को थप्पड़ मारने के लिए 9 साल बाद बिना शर्त माफी मांगेंगे गोविंदा, हर्जाना भी देंगे

फिल्म अभिनेता गोविंदा 9 साल बाद उस शख्स से बिना शर्त माफी मांगने को तैयार हो गए हैं, जिन्हें 16 जनवरी 2008 को उन्होंने थप्पड़ मारा था.

'फैन' को थप्पड़ मारने के लिए 9 साल बाद बिना शर्त माफी मांगेंगे गोविंदा, हर्जाना भी देंगे
फिल्म अभिनेता गोविंदा. (फाइल फोटो)
  • फिल्म अभिनेता ने 16 जनवरी 2008 को संतोष राय को मारा था थप्पड़
  • अदालत में माफीनामा दाखिल करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया केस
  • कोर्ट ने कहा था, आप अभिनेता हैं किसी को थप्पड़ को क्यों मारते हैं ?
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म अभिनेता गोविंदा 9 साल बाद उस शख्स से बिना शर्त माफी मांगने को तैयार हो गए हैं, जिन्हें 16 जनवरी 2008 को उन्होंने थप्पड़ मारा था. इसके लिए फिल्म अभिनेता ने सुप्रीम कोर्ट में माफीनामा दाखिल किया, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर किया और केस को बंद कर दिया. 

फिल्म अभिनेता ने संतोष राय को 2008 में थप्पड़ मारा था. गोविंदा संतोष को 5 लाख रुपये हर्जाना देने को भी तैयार हो गए हैं. दरअसल, पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को दो हफ्ते के भीतर आपस में समझौता करने और कोर्ट को इस बारे अवगत कराने को कहा था. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था, आप हीरो हैं, किसी को थप्‍पड़ क्‍यों मारते हैं?

कोर्ट ने कहा कि आपकी फिल्मों को हम भी एंजाय करते हैं, लेकिन किसी को मारें ये हम बर्दाश्त नहीं कर सकते. रील लाइफ और रियल लाइफ में अंतर को समझें. बड़े हीरो हैं, बड़ा दिल भी दिखाएं. अदालत ने कहा, 'आम आदमी को आपका थप्‍पड़ मारना शोभा नहीं देता. सुप्रीम कोर्ट इस घटना का वीडियो भी देखा था. साथ ही बॉलीवुड अभिनेता को शिकायतकर्ता से मिलकर माफी मांगने का सुझाव दिया था.


 
लेखक के बारे में
img
आशीष कुमार भार्गव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Supreme Court, Apologize, Compensation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com