विज्ञापन

गोविंदा का यह 28 साल पुराना सुपरहिट गाना' था भोजपुरी लोकगीत से इंस्पायर्ड, आज भी है लोगों का फेवरेट

गोविंदा की फिल्म दूल्हे राजा का सुपरहिट गाना 'अंखियों से गोली मारे' असल में एक भोजपुरी लोकगीत से प्रेरित था. इतना ही नहीं, यह गाना पहले अल्ताफ राजा को ऑफर हुआ था, लेकिन बाद में सोनू निगम की आवाज में रिकॉर्ड होकर सुपरहिट बन गया.

गोविंदा का यह  28 साल पुराना  सुपरहिट गाना' था भोजपुरी लोकगीत से इंस्पायर्ड, आज भी है लोगों का फेवरेट
गोविंदा का यह था भोजपुरी लोकगीत से इंस्पायर्ड
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने जो आइकॉनिक साबित हुए. आज भी शादी-पार्टियों का मजा इन गानों के बिना अधूरा माना जाता है. शायद ही कोई ऐसी शादी होगी जहां ये गाने ना बजते हो. ये आइकॉनिक गाने ऐसे हैं जो अगर बज जाए तो लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं. ऐसे ही एक आइकॉनिक गाने के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. हम बात कर रहे हैं गोविंदा पर फिल्माए गए गाने 'अखिंयों से गोली मारे' की. अगर आप 90 के दशक के हैं तो आपको ये गाना मुंह जुबानी याद होगा.

यह भी पढ़ें-  20 साल तक इस हॉरर शो ने घर-घर में फैलाई दहशत, किले में भटकती थी आत्मा, कांप उठती थी रूह, IMDb पर 8.9 रेटिंग

भोजपुरी गाने से प्रेरित था 'अखिंयों से गोली मारे' सॉन्ग

गोविंदा का  यह मशहूर गाना साल 1998 में आई फिल्म दूल्हे राजा का है. इस फिल्म का गाना 'अखिंयों से गोली मारे' इतना सुपरहिट हुआ कि आज भी हर शादी -पार्टी में जमकर लोग इसपर डांस करते हैं. लेकिन आज हम आपको इस गाने के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपको पता होगी. आपको जानकर हैरानी होगी कि 'अखिंयों से गोली मारे' ओरिजनल गाना नहीं है बल्कि यह गाना भोजपुरी गाने से बना था.

दरअसल, इस गाने की धुन भोजपुरी लोकगीत "नथुनिये पे गोली मारे सैंया हमार हो" से ली गई थी. जब निर्माता गुलशन कुमार ने यह भोजपुरी लोकगीत गीतकार समीर अंजान को सुनाया, तो उन्होंने इसी धुन पर एक नया हिंदी गीत लिखने के लिए कहा. इसके बाद समीर अंजान ने 'अंखियों से गोली मारे' के बोल लिखे, जबकि इस गाने का म्यूजिक मशहूर संगीतकार जोड़ी आनंद मिलिंद ने तैयार किया.

यह भी पढ़ें- IIM अहमदाबाद से MBA और मेटा में काम कर चुकी हैं अमिताभ बच्चन की नातिन, 31,000 करोड़ की कंपनी में जगह बनाने के लिए पापा निखिल नंदा ने रखी शर्त

पहले अल्ताफ राजा को ऑफर किया गया था गाना

इस गाने से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा भी है. बहुत कम लोग जानते हैं कि शुरुआत में यह गाना गायक अल्ताफ राजा को ऑफर किया गया था. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय उन्होंने अपनी फीस के तौर पर जितनी रकम मांगी, निर्माता उसे देने के लिए तैयार नहीं हुए. इसके बाद यह गाना सोनू निगम के पास पहुंचा.

सोनू निगम की आवाज में रिलीज होने के बाद यह गाना जबरदस्त हिट साबित हुआ और आज भी इसे हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार डांस नंबरों में गिना जाता है. गोविंदा की शानदार डांस परफॉर्मेंस और सोनू निगम की दमदार गायकी ने इस गाने को एक अलग ही पहचान दिलाई.





 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
2014 में पत्रकारिता की शुरुआत. चौथी दुनिया, सन्मार्ग, अमर उजाला, जनसत्ता जैसे संस्थानों में रिपोर्टिंग की बारीकियों को सीखा. फिल्म, टेक, हेल्थ, आर्ट ए... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhiyon Se Goli Maare, Govinda, Govinda Song, Govinda Song Viral Video, Ankhiyon Se Goli Mare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com