विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2021

राफेल विमानों की पांचवीं खेप फ्रांस से भारत पहुंची

फ्रांस से लगभग आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंचे राफेल विमान, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेनाओं ने यात्रा के दौरान विमानों को ईंधन मुहैया कराया

राफेल विमानों की पांचवीं खेप फ्रांस से भारत पहुंची
राफेल विमानों की पांचवी खेप भारत पहुंच गई.
नई दिल्ली:

वायुसेना (Air Force) ने बुधवार को कहा कि राफेल विमान (Rafale Aircraft) की पांचवीं खेप फ्रांस से लगभग आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंच गई है. वायुसेना ने भारत पहुंचे विमानों की संख्या नहीं बताई है लेकिन इस मामले से जुड़े लोगों ने कहा है कि नई खेप में चार विमान भारत आए हैं.

वायुसेना ने कहा कि फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेनाओं ने यात्रा के दौरान विमानों को ईंधन मुहैया कराया है.

वायुसेना ने ट्वीट किया, ''फ्रांस के मैरीनेक हवाई अड्डे से सीधी उड़ान भरने के बाद राफेल विमानों की पांचवीं खेप 21 अप्रैल को भारत पहुंच गई है. इन लड़ाकू विमानों ने लगभग आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय की. फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेनाओं ने यात्रा के दौरान विमानों को ईंधन मुहैया कराया. सहयोग देने के लिये दोनों वायु सेनाओं को धन्यवाद. ''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafale Aircraft, Fifth Shipment, France
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com