- प्रयागराज के कुंभ मेले से मशहूर हुई मोनालिसा ने बागपत के मुस्लिम युवक फरमान से शादी की है.
- फरमान बागपत जिले के पलड़ी गांव का निवासी है और दिल्ली में फिल्मों व वेब प्रोजेक्ट्स में काम करता है.
- फरमान केरल में फिल्म मणिपुर फाइल्स की शूटिंग के दौरान मोनालिसा से मिले और उनकी नजदीकियां बढ़ीं.
प्रयागराज के कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा ने अब बागपत के रहने वाले मुस्लिम युवक फरमान के साथ शादी रचा ली है. दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर इलाके तक चर्चाओं का दौर चल रहा है. हालांकि, फरमान का परिवार इस शादी से नाखुश नजर आ रहा है और उन्होंने फरमान को घर में घुसने तक से मना कर दिया है.
दरअसल, फरमान यूपी के बागपत जिले के पलड़ी गांव का रहने वाला है. फरमान ने पलड़ी गांव के जनता इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और उसके बाद जनता वैदिक डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह काम की तलाश में दिल्ली चला गया था, जहां उसने फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में काम करना शुरू कर दिया. दिनों फरमान केरल में बन रही फिल्म मणिपुर फाइल्स में काम कर रहा था. इसी दौरान उसकी मुलाकात कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा से हुई. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया.
अब दोनों ने शादी रचा ली है, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं, फरमान के इस फैसले से उसका परिवार नाराज है. फरमान के पिता जाफर अली और भाई समद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें इस शादी की जानकारी नहीं थी और वे इस रिश्ते से खुश नहीं हैं. फिलहाल मोनालिसा और फरमान की शादी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है, वहीं परिवार की नाराजगी के बीच यह मामला इलाके में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
फरमान के पिता चौधरी जाफर अली ने क्या बताया?
फरमान के पिता चौधरी जाफर अली ने बताया कि फरमान साल में एक–दो बार ही घर आता है. मेरे बेटे ने जो शादी की है, उससे हम खुश नहीं हैं और हमने अब तक उससे इस बारे में कोई बात नहीं की है. मेरी उससे लगभग 15 दिन पहले फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसने अपनी शादी के बारे में कुछ भी नहीं बताया. मुझे सिर्फ इतना पता था कि फरमान और उसके साथ फिल्मों में काम करने वाली लड़की के बीच दोस्ती है. लेकिन यह जानकारी नहीं थी कि वे शादी कर लेंगे. मैं सभी बिरादरियों में बैठता हूं. पंडित, जाट भाई सब मुझे जानते हैं. मैं भी जाट मुस्लिम हूं.

जाफर अली ने बताया कि शादी के बारे में मुझे मेरे छोटे बेटे ने फोन पर बताया कि फरमान ने शादी कर ली है और यह खबर टीवी पर चल रही है. जब मैंने यह खबर देखी तो मुझे पूरी रात नींद नहीं आई और मैं सो नहीं पाया, क्योंकि उसके इस फैसले से मैं बहुत दुखी था. मेरा मन इसलिए भी व्याकुल था क्योंकि उसने मेरी मर्जी के बिना शादी की. फरमान की शादी हम करते और अपनी जाति में ही करते. अब यह मामला पीढ़ियों तक जाएगा. उनके बच्चे होंगे और फिर यह सवाल उठेगा कि बच्चे किस बिरादरी के हैं. इससे आगे चलकर बच्चों की शादी में भी दिक्कतें आएंगी. अगर वह घर आएगा तो मैं उससे नाराज रहूंगा और मैं उसे घर में भी नहीं घुसने दूंगा.

फरमान के भाई क्यों हां नाराज?
फरमान के भाई समद ने बताया कि फरमान ने जो शादी की हैं उसने ये काम बहुत गलत किया हैं. मैने जैसे ही खबर पर देखा कि फरमान से शादी की हैं. मैने तुरंत घर में बताया कि उसने शादी कर ली हैं. उसने अपनी शादी का जो फैसला लिया हैं उनसे घर तक नहीं बताया हैं. मोनालिया कोई एक्टर हैं जिसे उसने शादी की हैं, जो कुंभ के मेले के वायरल हुई थी.
विपिन सोलंकी की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं