विज्ञापन

Monalisa Marriage: मोनालिसा की शादी से परिवार में नाराजगी, पहले पापा ने नहीं दिया आशीर्वाद, अब ताऊ-ताई ने खींच लिए हाथ, बोले- फरमान को नहीं अपनाएंगे

मोनालिसा और फरमान की शादी के बाद से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले पापा शादी में शामिल नहीं हुए. इसके बाद ससुर की नाराजगी सामने आई और अब मोना के ताऊ-ताई ने इस शादी को गलत बताया है.

Monalisa Marriage: मोनालिसा की शादी से परिवार में नाराजगी, पहले पापा ने नहीं दिया आशीर्वाद, अब ताऊ-ताई ने खींच लिए हाथ, बोले- फरमान को नहीं अपनाएंगे
Monalisa Marriage: मोनालिसा की शादी से नाराज घरवाले
Social Media
नई दिल्ली:

Monalisa Marriage: महाकुंभ वाली मोनालिसा की शादी को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. मोनालिसा और फरमान ने जिस तरह चुपचाप शादी कर ली अब उनकी शादी को लेकर उतना ही विवाद और नाराजगी देखने को मिल रही है. सबसे पहले उनके यानी मोना के पिता शादी में शामिल नहीं हुए. फिर खबर आई कि फरमान के पिता को भी शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जब उन्हें शादी का पता चला तो उन्होंने सीधे कहा कि फरमान ने मेरी मर्जी के बिना शादी की वह घर आएगा तो उसे घुसने नहीं दूंगा. अब मोनालिसा के परिवार से उनके ताऊ और ताई का रिएक्शन सामने आया है. वे भी मोना की इस शादी से खुश नजर नहीं आए.

एनडीटीवी से खास बातचीत में मोनालिसा के ताऊ ने कहा, हमारा सपना नहीं नहीं था कि वो वायरल हो. अचानक ही इन लोगों ने फिल्म का ऑफर दिया. उसको बुलाया, ये हो गए पांच-छह महीने जिसने फिल्म बनानी थी उसने मना कर दिया कि अभी रुपये नहीं है. फिल्म नहीं बनेगी. हम ने तो आज तक लड़के को भी नहीं देखा है. उनके फोन लड़की और उसके पापा के पास आते थे कहा आप यहां आ जाओ. आपको पढ़ाई करवाएंगे, एक्टिंग सिखाने और गाने दिलाने की बात कही. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: मोनालिसा और बेटे फरमान की शादी से नाराज पिता जाफर, बोले- कल बच्चे होंगे तो सवाल उठेगा किस बिरादरी के हैं...

शादी पर मोना की ताई के भी सख्त तेवर दिखे. उन्होंने कहा, मेरे लिए तो बहुत गलत कदम उठाया. अगर अकेले आएगी तो हम उसे जरूर अपनाएंगे लेकिन उसके पति को नहीं अपनाएंगे. बता दें कि मोनालिसा और फरमान की शादी से दोनों तरफ के घरवाले काफी नाराज हैं. फरमान के पिता का कहना था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. वह केवल इतना जानते थे कि फिल्म में काम कर रही लड़की मोनालिसा से उनके बेटे फरमान की दोस्ती थी. फरमान के पिता ने भी इस शादी को गलत बताया था और कहा कि इसका असर आगे की कई पीढ़ियों पर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: मोनालिसा ने फरमान से शादी के बाद कबूल किया इस्लाम? जानें क्या है महाकुंभ वायरल गर्ल की इस शादी का सच

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com