ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में पानी भरे होने के कारण एक कार के पानी में फंस जाने से उसमें सवार दो बैंक कर्मचारियों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात हुई. कार सवार पुण्याश्रय शर्मा (48) और विराज (26) गुरुग्राम से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अपने घर लौट रहे थे.
बेसुध प्रशासन
बैंकरों की मौत के बाद भी प्रशासन बेसुध-अंडरपास में अब भी पानी भरा हुआ है, निगम के गेट पर ताला लगा हुआ है. पुलिस कह रही है कि कोई एफआईआर नहीं की है, इसमें निगम की कोई गलती नहीं है, बैंकरों को मना किया गया था कि ना जाएं लेकिन वो गए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के करीब फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे भरे बरसाती पानी में एसयूवी के डूबने के चलते उसमें बैठे बैंक मैनेजर और कैशियर की दर्दनाक मौत हो गई. ये तीन तस्वीरें ये दिखाने के लिए काफी हैं कि कैसे आम आदमी की भले ही जान चली जाए. लेकिन सिस्टम में कोई बदलाव नहीं होता. शनिवार देर रात की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जिस अंडरपास के नीचे घटना हुई वहां पानी अभी भी भरा हुआ है.
देश की राजधानी दिल्ली से सटा हुआ है हरियाणा की फरीदाबाद शहर. प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है. लेकिन तेज बरसात के बाद यहां की सड़कों का क्या हाल है. उसकी सबसे खतरनाक तस्वीर यहां से सामने आई. शुक्रवार रात ओल्ड फरीदाबाद के अंडरपास में गाड़ी डूब गई. 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

जिन लोगों की मौत हुई उसमें एचडीएफसी की गुरुग्राम सेक्टर 31 ब्रांच के बैंक मैनेजर पुण्य श्रेय शर्मा और दूसरे कैशियर विराज द्विवेदी थे. बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर शर्मा ग्रेटर फरीदाबाद में रहते थे. लेकिन जैसे ही वह ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के पास आए तो उसके नीचे काफी पानी भरा हुआ था. वहां पर कोई भी बैरिकेडिंग नहीं लगी हुई थी. उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि इतना पानी भरा होगा.
क्या कहते हैं स्थानीय लोग?
यहां के लोगों की कहना है कि बरसात में आए दिन यहां पर ऐसे हादसे होते रहते हैं और शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है. वहीं इस घटना पर पुलिस का कहना है कि लोग मना करने पर भी मानते नहीं हैं...बैरिकेड लगा दिए गए थे, फिर भी लोग गाड़ी ले जाते रहे..
अब तक की महत्वपूर्ण बातें
अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को हुई बारिश के कारण ‘अंडरपास' जलमग्न हो गया था और एहतियात के तौर पर कारों को अंडरपास की तरफ नहीं जाने की चेतावनी दी जा रही थी.
उन्होंने कहा कि रात करीब 11:50 बजे एसयूवी 700 सभी चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए अंडरपास में घुस गई और गहरे पानी में फंस गई जिससे पानी वाहन में घुस गया.
पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकलने की काफी कोशिश की और काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन विराज की मौके पर ही मौत हो गई. शर्मा को बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
एनआईटी फरीदाबाद थाना प्रभारी समीर सिंह ने कहा, ‘‘उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है. हम पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप देंगे.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं