CLAIM न्यूज नेशन के एक प्रोग्राम में मंत्रों की शक्ति से हवा में नारियल उड़ाने का फर्जी चमत्कार दिखाया गया. FACT CHECK बूम ने पाया कि यह दावा भ्रामक है. वायरल वीडियो क्लिप न्यूज नेशन के टीवी प्रोग्राम 'ऑपरेशन पाखंड' की है, जिसमें मैजिशियन कुलदीप मिश्रा दैवीय शक्ति के नाम पर हवा में नारियल उड़ाने का पाखंड करने वालों को एक्सपोज कर रहे हैं.
टीवी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन' के प्रोग्राम की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है. यूजर्स दावा कर रहे हैं कि कुलदीप मिश्रा नाम के एक शख्स ने लाइव टीवी पर मंत्रों की शक्ति के नाम पर हवा में नारियल उड़ाने का फर्जी चमत्कार दिखाया है. बूम ने पाया कि वायरल वीडियो न्यूज नेशन के टीवी प्रोग्राम 'ऑपरेशन पाखंड' की है. इस प्रोग्राम में मैजिशियन कुलदीप मिश्रा दैवीय शक्ति के नाम पर हवा में नारियल उड़ाने का फर्जी नाटक (पाखंड) करने वालों को एक्सपोज कर रहे हैं. फेसबुक पर एक यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये कुलदीप मिश्रा हैं. लाइव TV पर इन्होंने मंत्रों की शक्ति से हवा में नारियल उड़ा दिया, पूरा देश इस चमत्कार से अचंभित है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक्स पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘यह देखिए कुलदीप मिश्रा का फ्रॉड, नारियल को हवा में उड़ा रहे हैं. जबकि साफ-साफ दिख रहा है वो धागे से बंधा हुआ है.'

फैक्ट चेक बूम ने पाया कि यह वायरल वीडियो क्लिप न्यूज नेशन के एक प्रोग्राम का था. हमें न्यूज नेशन के यूट्यूब चैनल पर 21 मार्च 2025 को शेयर किया गया इसका पूरा वीडियो मिला. इस वीडियो का टाइटल है, ‘Operation Pakhand: बाबा का दावा, अभिमंत्रित जल से होगा इलाज? udta nariyal Viral Video news nation'. इस प्रोग्राम में लगभग 28 मिनट 50 सेकंड से इस वायरल वीडियो वासे हिस्से को देखा जा सकता है.
हमने इस वीडियो को पूरा देखा तो पाया कि न्यूज नेशन का यह टीवी प्रोग्राम पांखड के खिलाफ एक मुहिम है. इस वीडियो के शुरूआत में ही एक डिस्क्लेमर दिया गया कि 'ऑपरेशन पाखंड' न्यूज़ नेशन की अंधविश्वास के खिलाफ एक मुहिम है. डिस्क्लेमर में लिखा गया, ‘न्यूज नेशन का मकसद किसी की भावना या आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं है बल्कि मकसद यह है कि चमत्कारिक शक्ति दिखाने वालों के प्रति आपको आगाह करें. न्यूज नेशन किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है.'

न्यूज नेशन के इस टीवी प्रोग्राम में एंकर रोहित रंजन एक कथित चमत्कारी बाबा दयानंद महाराज का इंटरव्यू करते हैं. इसके बाद फिर हिंदू धर्म गुरु कौशल किशोर ठाकुर, आचार्य संजीव अग्निहोत्री, जादूगर अमर सिंह और मैजिशियन कुलदीप मिश्रा के साथ डिस्कशन करते हैं. प्रोग्राम में मैजिशियन कुलदीप मिश्रा दर्शकों को एक धागे के सहारे नारियल को हवा में उड़ाकर दिखाते हैं और बताते हैं कि यह सब सामान्य सी ट्रिक हैं. कुलदीप मिश्रा दर्शकों को बताते हैं दैवीय शक्ति के नाम पर नारियल को हवा में उड़ाने का दावा करना पाखंड है. इसी दौरान की वीडियो क्लिप को भ्रामक दावे से शेयर किया गया है.
यह खबर मूल रूप से BOOM द्वारा प्रकाशित की गई थी, और इसे शक्ति कलेक्टिव के अंतर्गत NDTV ने पुनर्प्रकाशित किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं