देश के तीन प्रमुख एयरपोर्ट पर फेसियल बेस्ड रिकोग्निशन सिस्टम को लॉन्च किया गया. इसकी लॉन्चिंग के बाद से अब इन एयरपोट्स पर यात्रियों को अलग-अलग चेकप्वाइंट्स से बगैर किसी लंबे इंतजार के निकलने में सहूलियत होगी. लॉन्च हुए इस सिस्टम को डिजी यात्रा का नाम दिया गया है. यह तकनीक पूरी तरह से फेसियल रिकोग्निशन तकनीक पर आधारित है. इस प्रोजेक्ट के लॉन्च होने के बाद अब एयरपोर्ट पर यात्रियों को पेपर लेस और कॉन्टैक्टलेस प्रोसेस से हुए बगैर सिर्फ फेशियल फिचर के आधार पर ही एंट्री मिलेगी.
इस फेशियल फीचर को यात्रियों के बोर्डिंग पास के साथ भी जोड़ा जा सकता है. इस प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत इसे घरेलू विमानों के लिए सात एयरपोर्ट पर लॉन्च किया जाना है. हालांकि, आज देश के तीन प्रमुख एयरपोर्ट जिनमें दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी शामिल हैं, से लॉन्च किया गया है. मार्च 2023 तक इस फीचर को हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर भी लागू किया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस फीचर की सफलता को देखने के बाद इसे बाद में देश भर के एयरपोर्ट पर लागू किया जा सकता है. इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए डीजी यात्रा एप पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा. इसके लिए आधार कार्ड और खुदकी फोटो की जरूरत भी होगी.
व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी (पीआईआई) का कोई केंद्रीय भंडारण नहीं है. यात्री की आईडी और यात्रा क्रेडेंशियल यात्री के स्मार्टफोन पर ही एक सुरक्षित वॉलेट में जमा हो जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं