विज्ञापन

Exclusive: 'राहुल गांधी ने सिस्टम सुधारने के लिए एक सुझाव नहीं दिया', NDTV से बोलीं स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि मैं साफ कर दूं कि पैलेट गन मामले में जांच अभी जारी है, हमें किसी भी तरह के निष्कर्ष पर नहीं निकलना चाहिए.

Exclusive: 'राहुल गांधी ने सिस्टम सुधारने के लिए एक सुझाव नहीं दिया', NDTV से बोलीं स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी का राहुल पर वार
NDTV

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्थ स्थित डीसीपी कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं. कथित तौर पर जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए साहिल को न्याय दिलवाने के लिए राहुल यह धरना दे रहे हैं. उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां मौजूद हैं. अब इस प्रदर्शन के बीच एनडीटीवी ने बीजेपी की जनरल सेक्रेटरी स्मृति ईरानी से बात की है.

पैलेट गन मामले पर बोलीं स्मृति

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि मैं साफ कर दूं कि पैलेट गन मामले में जांच अभी जारी है, हमें किसी भी तरह के निष्कर्ष पर नहीं निकलना चाहिए. अभी जांच को पारदर्शी तरीके से पूरा होने देना चाहिए. मुझे समझ नहीं आ रहा वर्दी में बैठे अधिकारी पर राहुल गांधई को भरोसा क्यों नहीं है. सरकार के पास कुछ भी छुपाने के लिए नहीं है.

झारखंड क्यों नहीं गए राहुल- स्मृति

स्मृति ने आगे कहा कि राहुल गांधी का अपना एजेंडा है, वे सिर्फ सेना को अपमानित करने का काम कर रहे हैं.  वे सेना के काम पर शक करते हैं. राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों की कोई परवाह नहीं है, वे तो राजनीतिक रूप से एक सहूलियत वाली राजनीति कर रहे हैं. कांग्रेस से कोई भी झारखंड नहीं आया है.

सीजेपी पर स्मृति के सवाल

एनडीटीवी से बातचीत के दौरान स्मृति ईरानी ने इस बात पर भी जोर दिया कि जब वे खुद मंत्री थी, एक बार भी राहुल गांधी द्वारा सिस्टम सुधारने के लिए एक सुझाव नहीं दिया गया. उनकी तरफ से कॉकरोच जनता पार्टी की स्कूल सुधारो मुहिम पर भी सवाल उठाए गए. उन्होंने कहां कि अभी कोई भी कर्नाटक, झारखंड क्यों नहीं गया. उन्होंने यहां तक कहा कि छात्रों के सामने स्कूल में गाली नहीं दी जा सकती है, अपशब्द नहीं कहे जा सकते हैं.

क्या जेन जी नाराज, क्या बोलीं स्मृति?

जेन जी के नाराज होने की खबरों पर भी स्मृति ईरानी ने खुलकर बात की है. उनके मुताबिक सरकार जेन जी की मांगों को लेकर पूरी तरह सजग है. प्रधानमंत्री खुद जेन जी तक पहुंचे हैं. वे सक्रिय रूप से नौजवानों के साथ जुड़े हुए हैं. राहुल गांधी ने तो कभी भी अपने स्तर पर रीफॉर्म के लिए किसी भी तरह का योगदान नहीं दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Smriti Irani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com