विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2015

हर किसी को हिन्दू कहलाने पर गर्व करना चाहिए : मुरली मनोहर जोशी

हर किसी को हिन्दू कहलाने पर गर्व करना चाहिए : मुरली मनोहर जोशी
मुरली मनोहर जोशी की फाइल तस्वीर
कोलकाता:

यह कहते हुए कि हर किसी को हिन्दू कहलाने पर गर्व करना चाहिए, बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने वेद में बताए गए उपचार को मेडिकल कोर्स में शामिल करने की हिमायत की।

जोशी ने कोलकाता में एक कार्यक्रम में कहा, चिकित्सा पाठ्यक्रम में वेदों में बताए गए उपचार को पढ़ाने में क्या गलत है। उन्होंने कहा, स्वामी विवेकानंद ने कहा कि हमें हिन्दू कहलाने पर गर्व करना चाहिए। इसलिए, इसमें गलत क्या है...

कार्यक्रम में मौजूद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यह हिन्दुत्व और इसकी विचारधारा है, जिसकी बदौलत देश अखंड है। भागवत ने कहा, सदियों से भारत एक रहा है। विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और खानपान के बावजूद हम एक हैं। वजह हिंदुत्व है, जिसके कारण पूरा देश एक है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुरली मनोहर जोशी, हिन्दुत्व, वैदिक उपचार, मोहन भागवत, आरएसएस, MM Joshi, Murli Manohar Joshi, Hinduism, Mohan Bhagwat, RSS