अभी हाल ही में एक खबर ने हैरान कर दिया है. दरअसल, इंजीनियर से यूट्यूबर बने शख्स ने ओला ड्राइवर को बंदूक की नोक पर लूट लिया. ड्राइवर ने जब भागने की कोशिश की तब उसने ड्राइवर पर गोली चला दी, जिससे वो घायल हो गया. जब पुलिस में शिकायत की तो शख्स पर एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
क्या है पूरा मामला?
यह मामला दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके का है. आरोपी का नाम आर्यन राजवंश है. दरअसल, इंजीनियर से रैपर और रैपर से यूट्यबर बने शख्स ने ओल ड्राइवर कुलभूषण शर्मा को बंदूक की नोक पर उसका मोबाइल और नकदी लूट लिया. पुलिस ने बताया कि शख्स को पैसे की किल्लत थी. ऐसे में पैसे कमाने के लिए उसने ड्राइवर को अपना निशाना बनाया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अयोध्या से गिरफ्तार हुआ शख्स
मामले कीं गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आर्यन राजवंश को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद भी जब उसे नौकरी नहीं मिली तो वह रैपर बन गया. यहां तक कि रैपर के रूप में उनका करियर भी आगे नहीं बढ़ पाया और इसीलिए, उन्होंने पुलिस को बताया, उसने ये डकैती की.
कब की है घटना?
पुलिस को 23 जून की रात 1.30 बजे घटना की सूचना मिली. जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें ओला कार मिली, हालांकि तब तक घायल ड्राइवर को अस्पताल ले जाया जा चुका था.
ड्राइवर ने क्या कहा?
ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि द्वारका मोड़ से कैब में सवार हुए व्यक्ति ने कश्मीरी गेट बस अड्डे तक के लिए सवारी बुक की थी और रास्ते में उसने पिस्तौल दिखाकर लूटपाट की. उसने बताया कि कार का ईंधन खत्म हो गया था. ऐसे में वे राजवंश श्रीनिवास पुरी स्थित पेट्रोल पंप पर रुके. इसके बाद आरोपी आर्यन ने ड्राइवर का फोन और पैसे लूट लिए. ड्राइवर ने बताया कि किसी तरह से गाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी आरोपी ने गोली चला दी.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस ने तुरंत लूट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. उन्होंने कार के रास्ते के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले. ओला ऐप में बुकिंग विवरण देखने के बाद आरोपी की पहचान अयोध्या निवासी आर्यन राजवंश के रूप में हुई. उसे अयोध्या स्थित उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया. आर्यन राजवंश ने उन्हें बताया कि वह दिल्ली में एक दोस्त के कमरे से अपना कुछ सामान लेने आया था. कोयंबटूर के श्री ईश्वर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने वाले श्राजवंश ने कहा कि उसने ड्राइवर को लूटने की योजना बनाई क्योंकि वह वित्तीय संकट से गुजर रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं